CG News: नियद नेल्लानार योजना से नारायणपुर के वनांचल गांवों में पहुंची बिजली, 45 परिवारों के घर पहली बार हुए रोशन

CG News: नियद नेल्लानार योजना से नारायणपुर के वनांचल गांवों में पहुंची बिजली, 45 परिवारों के घर पहली बार हुए रोशन

CG News: नियद नेल्लानार योजना से नारायणपुर के वनांचल गांवों में पहुंची बिजली, 45 परिवारों के घर पहली बार हुए रोशन

CG News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल में बसे मोहन्दी और मसपुर गांवों के कई परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है. वर्षों तक लालटेन और ढिबरी की रोशनी में जीवन बिताने वाले ग्रामीणों के घर अब पहली बार बिजली से रोशन हो गए हैं. राज्य सरकार की नियद नेल्लानार योजना के तहत इन दूरस्थ इलाकों तक विद्युत सुविधा पहुंचाई गई है.

दशकों का इंतजार खत्म, नारायणपुर के वनांचल गांव 'नियद नेल्लानार योजना' से हुए रोशन - Prime TV India

कठिन परिस्थितियों में पूरा हुआ काम

घने जंगलों, पहाड़ी रास्तों और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद विद्युत लाइन विस्तार का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया. जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, CSPDCL, और निर्माण एजेंसी ने मिलकर मोहन्दी के मिचिंगपारा, कोडियारपारा, बीचपारा तथा मसपुर के गुडरापारा तक बिजली पहुंचाने का काम पूरा किया, इस परियोजना पर करीब 84.21 लाख रुपये खर्च किए गए. मोहन्दी गांव में लगभग 61.79 लाख रुपये की लागत से 40 परिवारों को पहली बार बिजली कनेक्शन मिला. वहीं मसपुर के गुडरापारा में 22.42 लाख रुपये की लागत से 5 परिवारों तक बिजली पहुंचाई गई. लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित इन परिवारों के लिए यह पहल बड़ी राहत लेकर आई है.

शिक्षा और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार

बिजली उपलब्ध होने से अब बच्चों की पढ़ाई रात में भी आसानी से हो सकेगी. मोबाइल चार्जिंग, पंखे और अन्य घरेलू उपकरणों का उपयोग संभव होगा. साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में सिलाई, कुटीर उद्योग और छोटे स्वरोजगार जैसे कार्यों को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है, अपने घरों में पहली बार बल्ब जलते देख ग्रामीणों ने खुशी जताई और इसे जीवन का यादगार पल बताया. लोगों ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया. प्रशासन का कहना है कि जिले के अन्य दूरस्थ गांवों तक भी इसी तरह बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का अभियान आगे बढ़ाया जाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर गोंचा महापर्व 2026 में शामिल होंगे CM साय, तुपकी चलाकर निभाई सदियों पुरानी परंपरा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें