CG News: छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान को मिली रफ्तार, जल संरक्षण और भू-जल बढ़ाने पर सरकार का फोकस
CG News: छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान को गति दी जा रही है. विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन, VB-G RAM-G, के तहत इस पहल में जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है, अभियान की शुरुआत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, एमसीबी, जिले की ग्राम पंचायत बरदर से जनभागीदारी कार्यक्रम के साथ की गई. इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया. ग्रामीणों को जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया.
52 एकड़ में तैयार होगा मॉडल
ग्राम पंचायत बरदर में 52 एकड़ क्षेत्र में समेकित जल संरक्षण और हरित विकास मॉडल विकसित किया जा रहा है. इसके तहत कंटूर ट्रेंच सहित विभिन्न जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है. साथ ही बड़ी संख्या में फलदार और अन्य पौधों का रोपण भी किया जा रहा है, ताकि वर्षा जल का बेहतर संरक्षण हो सके, इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में लगभग 200 लाख लीटर भू-जल रिचार्ज क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है. इससे भविष्य में सिंचाई, पेयजल उपलब्धता, कृषि उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण को दीर्घकालिक लाभ मिलने की उम्मीद है.
रोजगार और हरित विकास को मिलेगा बढ़ावा
अभियान के तहत जल संरक्षण कार्यों के साथ ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं. सरकार का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना और हरित विकास को नई दिशा देना है, सरकार का लक्ष्य जनभागीदारी के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत को जल सुरक्षित, हरित और आत्मनिर्भर बनाना है. विशेषज्ञों का मानना है कि जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी विकास को नई गति मिलेगी, साथ ही आने वाले समय में जल संकट से निपटने में भी मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: नियद नेल्लानार योजना से नारायणपुर के वनांचल गांवों में पहुंची बिजली, 45 परिवारों के घर पहली बार हुए रोशन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |







