CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री साय ने बताया लोकसंस्कृति की अमर पहचान

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री साय ने बताया लोकसंस्कृति की अमर पहचान

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री साय ने बताया लोकसंस्कृति की अमर पहचान

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को पद्म विभूषण और विश्वप्रसिद्ध पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सदन में शोक प्रस्ताव रखते हुए कहा कि उनके निधन से राज्य ने अपनी लोकसंस्कृति की एक अमूल्य धरोहर खो दी है. उन्होंने कहा कि यह क्षति केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के कला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय है.

पंडवानी को विश्व मंच तक पहुंचाने का श्रेय

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने पंडवानी की कापालिक शैली को नई पहचान दिलाई और अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से लोककला को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्थापित किया. उनकी गायकी, अभिनय शैली और पात्रों की जीवंत प्रस्तुति ने दुनिया भर के दर्शकों को भारतीय लोकसंस्कृति से जोड़ने का काम किया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई का जीवन संघर्ष, समर्पण और निरंतर साधना का उदाहरण रहा. ऐसे समय में, जब महिलाओं की पंडवानी गायन में भागीदारी बहुत कम थी, उन्होंने सामाजिक चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई. उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों, खासकर युवा कलाकारों और महिलाओं के लिए प्रेरणा बना रहेगा.

मुख्यमंत्री साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देश-विदेश में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने एशिया, यूरोप सहित कई देशों में अपनी प्रस्तुतियों से छत्तीसगढ़ की लोककला को वैश्विक पहचान दिलाई. उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और वर्ष 2019 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वे छत्तीसगढ़ की पहली और एकमात्र हस्ती थीं, मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय नेताओं ने भी डॉ. तीजन बाई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके कला योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्योत्सव के दौरान उनके परिजनों से बातचीत कर संवेदना भी व्यक्त की थी.

सांस्कृतिक विरासत हमेशा रहेगी जीवित

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों ने डॉ. तीजन बाई को मानद डी.लिट्. उपाधि से सम्मानित किया था. भारतीय लोकसंगीत और लोकसंस्कृति के संरक्षण में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. सदन की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. उनकी कला और विरासत आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती रहेगी.

यह भी पढ़ें : MP News: दतिया उपचुनाव के लिए BJP के स्टार प्रचारकों की सूची सामने आई, नरोत्तम मिश्रा समेत कई बड़े नेताओं को जिम्मेदारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें