CG News: TTF कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वश्रेष्ठ स्टॉल सज्जा के लिए मिला अवॉर्ड

CG News: TTF कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वश्रेष्ठ स्टॉल सज्जा के लिए मिला अवॉर्ड

CG News: TTF कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वश्रेष्ठ स्टॉल सज्जा के लिए मिला अवॉर्ड

CG News: छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर, टीटीएफ, कोलकाता-2026 में अपनी आकर्षक प्रस्तुति के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. तीन दिवसीय पर्यटन मेले में राज्य को ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान से नवाजा गया. यह पुरस्कार 21 राज्यों की भागीदारी के बीच छत्तीसगढ़ के अभिनव और आकर्षक पवेलियन को मिला.

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, नक्सल मुक्त बस्तर को पर्यटन हब बनाने की तैयारी

राज्य की संस्कृति और पर्यटन ने खींचा सबका ध्यान

10 से 12 जुलाई तक विश्व बंगला प्रांगण, कोलकाता में आयोजित मेले में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के पवेलियन ने पर्यटकों, टूर ऑपरेटर्स, निवेशकों और पर्यटन विशेषज्ञों का विशेष ध्यान आकर्षित किया. प्रदर्शनी में बस्तर की जनजातीय संस्कृति, चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, सिरपुर, भोरमदेव, धार्मिक स्थलों और इको-टूरिज्म को आधुनिक तरीके से प्रस्तुत किया गया.

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ को'बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस' सम्मान

निवेश और पर्यटन साझेदारी पर हुई अहम चर्चा

आयोजन के दौरान पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, पर्यटन विभाग के सचिव एस. भारतीदासन और प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स, होटल समूहों, ट्रैवल एजेंसियों और निवेशकों के साथ कई बी-टू-बी बैठकें कीं. इन बैठकों में पर्यटन निवेश, संयुक्त टूर पैकेज, विपणन सहयोग और नए पर्यटन बाजारों तक पहुंच बढ़ाने पर चर्चा हुई, मेले में छत्तीसगढ़ के साथ विभिन्न राज्यों के करीब 28 पंजीकृत टूर ऑपरेटर्स, होटल संचालक, होम-स्टे संचालक और पर्यटन उद्यमियों ने भाग लिया. इससे राज्य के पर्यटन उत्पादों को राष्ट्रीय मंच पर बेहतर पहचान मिली और नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करने का अवसर भी प्राप्त हुआ.

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, नक्सल मुक्त बस्तर को पर्यटन हब बनाने की तैयारी

विशिष्ट अतिथियों ने की सराहना

कार्यक्रम के दौरान गोवा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्रियों सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का अवलोकन किया. उन्होंने राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय विरासत, धार्मिक पर्यटन और पर्यटन विकास की संभावनाओं की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ को उभरते हुए पर्यटन गंतव्य के रूप में बताया, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है. वहीं, पर्यटन विभाग के सचिव एस. भारतीदासन ने कहा कि सरकार पर्यटन को आर्थिक विकास, स्थानीय रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम मानते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है.

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, नक्सल मुक्त बस्तर को पर्यटन हब बनाने की तैयारी

राष्ट्रीय सम्मान से बढ़ेगी प्रदेश की पहचान

टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने कहा कि टीटीएफ कोलकाता-2026 में मिला यह सम्मान राज्य के पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है. उनका कहना है कि इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी. साथ ही, आने वाले समय में पर्यटन निवेश बढ़ाने और देश-विदेश के अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने में भी यह सम्मान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा का बड़ा विस्तार, 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज और 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें