CG News: राजिम नगर पंचायत का हुआ नगर पालिका में उन्नयन, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राजिमवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. नई व्यवस्था में नगर पालिका की सीमाएं वर्तमान नगर पंचायत की सीमाओं के अनुरूप ही रहेंगी.
शहर के विकास को मिलेगी नई गति
राज्य सरकार के इस फैसले के बाद राजिम में खुशी का माहौल है. सरकार का कहना है कि नगर पालिका बनने से शहर के सुनियोजित विकास के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा.
बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार
उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि नगर पालिका बनने के बाद सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन और अन्य शहरी आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिलेगी. इससे नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.
सरकारी योजनाओं का मिलेगा अधिक लाभ
अरुण साव ने कहा कि नगर पालिका बनने के बाद राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न शहरी विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव होगा. इससे नागरिकों तक योजनाओं का लाभ अधिक व्यवस्थित तरीके से पहुंचेगा और राजिम के समग्र शहरी विकास को मजबूती मिलेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, नियमित सहायता से बढ़ रही आत्मनिर्भरता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










