Rewa News: रीवा में सिविल लाइन थाने के सामने युवक से मारपीट, पैसों के विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने

Rewa News: रीवा में सिविल लाइन थाने के सामने युवक से मारपीट, पैसों के विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने

Rewa News: रीवा में सिविल लाइन थाने के सामने युवक से मारपीट, पैसों के विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने

Rewa News: रीवा शहर के सिविल लाइन थाना परिसर के सामने दिनदहाड़े एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें काला कोट पहने कुछ लोग युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं. मामले में पीड़ित पक्ष ने अधिवक्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को खारिज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पीड़ित ने लगाया मारपीट का आरोप

पीड़ित शिवम द्विवेदी के अनुसार, सौरभ पांडेय ने करीब डेढ़ वर्ष पहले उससे लगभग एक लाख रुपये उधार लिए थे. कुछ राशि लौटाने के बाद बाकी पैसे नहीं दिए गए. शिवम का आरोप है कि सोमवार को जब वह अपने एक साथी के साथ सिविल लाइन थाने के बाहर खड़ा था, तभी सौरभ पांडेय, उनके पिता और उनके साथ मौजूद कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

थाने के सामने मचा हंगामा

शिवम का कहना है कि हमलावरों ने उसे थाने के सामने दौड़ाकर पीटा. घटना के दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा. सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करते हुए युवक को थाने ले गई, पीड़ित के भाई का आरोप है कि सौरभ पांडेय ने अपनी मां की बीमारी सहित अन्य कारण बताकर रीवा और इंदौर के कई लोगों से बड़ी रकम उधार ली है. उनका कहना है कि पैसे वापस मांगने पर विवाद बढ़ गया और उनके भाई के साथ मारपीट की गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाने के सामने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उनके भाई पर हमला किया गया.

वीडियो वायरल, दूसरे पक्ष ने आरोप नकारे

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिसकर्मी दोनों पक्षों के बीच हस्तक्षेप करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग युवक को पकड़ने की कोशिश करते नजर आते हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. वहीं, सौरभ पांडेय और दूसरे पक्ष ने मारपीट तथा पैसों के लेन-देन से जुड़े सभी आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पुलिस ने जांच शुरू की

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा है. दोनों पक्षों से शिकायत प्राप्त हुई है. पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : MP News: दतिया उपचुनाव के लिए BJP के स्टार प्रचारकों की सूची सामने आई, नरोत्तम मिश्रा समेत कई बड़े नेताओं को जिम्मेदारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें