CG News: तीजन बाई के दशगात्र में मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, पुरस्कार, स्कूल और तंबूरा रहेगा उनकी याद का प्रतीक

CG News: तीजन बाई के दशगात्र में मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, पुरस्कार, स्कूल और तंबूरा रहेगा उनकी याद का प्रतीक

CG News: तीजन बाई के दशगात्र में मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, पुरस्कार, स्कूल और तंबूरा रहेगा उनकी याद का प्रतीक

CG News: छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के दशगात्र कार्यक्रम में गनियारी गांव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री, जनप्रतिनिधि, लोक कलाकार और श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक अनुज शर्मा, राज्य मंत्री मोना सेन और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

तीजन बाई के दशगात्र में जनसैलाब, सीएम ने दी श्रद्धांजलि, 3 बड़ी घोषणाओं के  साथ कहा 'छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर थीं' - Janrapat.com

लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर थीं तीजन बाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने पंडवानी गायन के जरिए छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाई. उन्होंने कहा कि उनका जीवन और कला आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की थी.

ANUJ SHARMA | आज ग्राम गनियारी में छत्तीसगढ़ का गौरव, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन  बाई जी के दशगात्र पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहकर ...

मुख्यमंत्री ने की तीन अहम घोषणाएं

दशगात्र कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. तीजन बाई की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं.
• लोक कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को अब ‘डॉ. तीजन बाई राज्य अलंकरण पुरस्कार’ दिया जाएगा.
• गनियारी गांव के शासकीय स्कूल का नाम डॉ. तीजन बाई के नाम पर रखा जाएगा.
• डॉ. तीजन बाई का प्रिय तंबूरा रायपुर स्थित संग्रहालय में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि भविष्य की पीढ़ियां उनके योगदान को जान सकें.

5 जुलाई को हुआ था निधन

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 5 जुलाई 2026 को रायपुर स्थित एम्स में निधन हो गया था. उनके निधन से लोक कला जगत को बड़ी क्षति पहुंची है. दशगात्र कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कला-साधना से भरे जीवन को याद किया.

यह भी पढ़ें : Rajnandgaon News: 87वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा 16 जुलाई को, शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें