CG News: अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से फिर शुरू होगी सफारी, जिप्सी और रिसॉर्ट की बुकिंग को लेकर पर्यटकों में उत्साह

CG News: अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से फिर शुरू होगी सफारी, जिप्सी और रिसॉर्ट की बुकिंग को लेकर पर्यटकों में उत्साह

CG News: अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से फिर शुरू होगी सफारी, जिप्सी और रिसॉर्ट की बुकिंग को लेकर पर्यटकों में उत्साह

 CG News: छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में चार महीने से बंद कोर जोन का गेट 1 नवंबर से पर्यटकों के लिए फिर खोलने की तैयारी है. बारिश के मौसम में वन्यजीवों के प्रजनन और उनके प्राकृतिक वातावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से हर साल इस अवधि में कोर जोन में सफारी और भ्रमण की सुविधा बंद रखी जाती है. इस दौरान बफर जोन में ग्रामीणों और अन्य लोगों की आवाजाही जारी रहती है. अब सफारी शुरू होने की तारीख नजदीक आने के साथ ही पर्यटकों में उत्साह बढ़ गया है.

ATR Chhattisgarh: पर्यटकों के लिए 1 नवंबर से खुल जाएगा अचानकमार टाइगर रिजर्व  - Achanakmar Tiger Reserve will open for tourists from 1 November delayed  due to rain

सफारी के लिए 100 से अधिक बुकिंग

अचानकमार टाइगर रिजर्व में सफारी दोबारा शुरू होने से पहले ही पर्यटकों ने घूमने की तैयारी शुरू कर दी है. अब तक जिप्सी सफारी और रिसॉर्ट में ठहरने के लिए 100 से अधिक ऑनलाइन बुकिंग की जा चुकी हैं. पर्यटकों के भ्रमण के लिए सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक दो शिफ्ट निर्धारित की गई हैं. प्रबंधन ने संबंधित समितियों के सदस्यों को भी सफारी संचालन शुरू करने की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

टाइगर रिजर्व में बहार, पहले ही दिन बाघ के दीदार, जानें-अब जंगल सफारी में  ज्यादा रोमांच क्यों - Satpura Tiger Reserve Open

बारिश के बाद 25 से 30 किलोमीटर सड़क की मरम्मत

बारिश के दौरान कोर जोन की सड़कें खराब हो जाती हैं, जिससे सफारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है. इसे देखते हुए अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने लगभग 25 से 30 किलोमीटर लंबे सफारी मार्ग की मरम्मत कराई है. इस क्षेत्र में सीसी रोड का निर्माण संभव नहीं होने के कारण सड़क पर मुरुम बिछाकर सुधार कार्य किया गया है. इसका उद्देश्य जिप्सी से सफर करने वाले पर्यटकों को होने वाली परेशानियों को कम करना और सफारी संचालन को सुचारु बनाना है.

केंवची गेट से भी प्रवेश की तैयारी

अचानकमार टाइगर रिजर्व के शिवतराई गेट के अलावा केंवची में भी एक नया प्रवेश द्वार तैयार किया गया है. इसके शुरू होने से अमरकंटक और लोरमी की ओर से आने वाले पर्यटकों को भी कोर जोन तक पहुंचने का विकल्प मिल सकेगा. पहले इस गेट को भी 1 नवंबर से शुरू करने की योजना थी, लेकिन डिप्टी डायरेक्टर के प्रशिक्षण पर जाने के कारण इसकी शुरुआत की तारीख में बदलाव की संभावना है. प्रबंधन अब इसे सप्ताह के किसी दिन शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है.

जिप्सी सफारी के साथ रिसॉर्ट भी होंगे शुरू

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 1 नवंबर से शिवतराई गेट के माध्यम से पर्यटकों को कोर जोन में प्रवेश देने के साथ जिप्सी सफारी और रिसॉर्ट की सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी. सफारी मार्ग की मरम्मत पूरी होने के बाद वाहनों के संचालन की तैयारियां की जा रही हैं. केंवची गेट के शुरू होने से पर्यटकों के लिए प्रवेश के अतिरिक्त विकल्प भी उपलब्ध हो सकेंगे. चार महीने के अंतराल के बाद सफारी शुरू होने से अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटन गतिविधियों को फिर गति मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : CG News: 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगी भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, स्वागत में 5 हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य और बाइक रैली की तैयारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें