Sidhi News: कन्या महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर छात्राओं का विरोध, NSUI ने आंदोलन की दी चेतावनी
Sidhi News: सीधी के शासकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार को छात्राओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. NSUI के प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार के निर्देश पर अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में करीब 300 छात्राएं कॉलेज पहुंचीं और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की.

शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज में परीक्षा परिणाम जारी होने में लगातार देरी हो रही है. शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं प्रायोगिक कक्षाएं भी नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं. छात्राओं ने कहा कि इससे उनके भविष्य पर असर पड़ रहा है, ज्ञापन में छात्राओं ने कॉलेज परिसर की साफ-सफाई, बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों, वर्ष 2025 की लंबित छात्रवृत्ति और बैकलॉग विद्यार्थियों की समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा. इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं से अतिरिक्त शुल्क लिए जाने का आरोप लगाते हुए इसे रोकने की मांग की गई.

NSUI ने दी आंदोलन की चेतावनी
NSUI प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार ने कहा कि छात्राओं की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कॉलेज प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं किया तो छात्राओं के साथ चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा, वहीं NSUI नेता कोमल सिंह ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कॉलेज से लेकर जिला स्तर तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
छात्राओं की प्रमुख मांगें
• लंबित परीक्षा परिणाम जल्द जारी किए जाएं.
• वर्ष 2025 की छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाए.
• बैकलॉग विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया जाए.
• खाली पदों पर शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए.
• नियमित प्रायोगिक कक्षाएं शुरू कराई जाएं.
• कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए.
• बंद सीसीटीवी कैमरे चालू किए जाएं.
• अतिरिक्त शुल्क वसूली पर रोक लगाई जाए.
प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद
छात्राओं ने कहा कि कॉलेज की समस्याओं का समाधान समय पर होना जरूरी है, ताकि पढ़ाई और भविष्य की तैयारियों में किसी तरह की परेशानी न हो. अब सभी की नजरें कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच शुरू
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










