Rewa News: करहिया मंडी के पास देर रात किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Rewa News: रीवा शहर के करहिया मंडी के पास स्थित एक किराना दुकान में बुधवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई. घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है.

तीन फ्रीजर में हुए तेज धमाके
आग के दौरान दुकान में रखे तीन फ्रीजर तेज धमाकों के साथ फट गए. लगातार हुए धमाकों से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन से चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने काफी देर तक राहत और बचाव कार्य चलाकर आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश किराना सामान, फ्रीजर, फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी.
करीब 25 लाख रुपए का नुकसान
दुकान संचालक संतोष के अनुसार, आग से लगभग 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. आग की वजह से दुकान में रखा लगभग पूरा सामान नष्ट हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रेड क्रॉस में शुरू हुई आधुनिक कृत्रिम अंग निर्माण इकाई, अब विंध्य के दिव्यांगों को मिलेगी स्थानीय सुविधा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










