MP News: प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP News: प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP News: प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP News: मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है, जिसके असर से गुरुवार को प्रदेश के करीब आधे हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में अति भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट है, जबकि छतरपुर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी और बैतूल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है.

सावधान! नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, भोपाल में गिरेगी बौछार, मध्य  प्रदेश के मौसम की ताजा रिपोर्ट

इन जिलों में भी भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार सीहोर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, पांढुर्णा और बालाघाट में भी भारी बारिश हो सकती है. लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की स्थिति बन सकती है.

भोपाल-ग्वालियर समेत कई संभागों में असर

4 सितंबर को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम और चंबल संभाग में सिस्टम का प्रभाव ज्यादा रहने का अनुमान है. भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर में भारी बारिश हो सकती है, जबकि इंदौर में तेज बारिश की संभावना फिलहाल कम बताई गई है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 5 सितंबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश तेज हो सकती है और 6 सितंबर को ग्वालियर-चंबल संभाग में सिस्टम का असर बना रह सकता है.

बड़े तालाब का जलस्तर भी बढ़ा

लगातार बारिश के कारण मध्य प्रदेश के ज्यादातर बांधों में जलस्तर बेहतर हुआ है. कई बांधों में पानी 70% तक पहुंच गया है और कुछ बांधों के गेट भी खोले गए हैं. हालांकि इंदौर और उज्जैन संभाग के बांधों में अभी जलस्तर की स्थिति उतनी बेहतर नहीं हुई है. भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर 1666.50 फीट पहुंच चुका है और यह फुल टैंक लेवल से सिर्फ 0.30 फीट नीचे है. तालाब के भरने के बाद भदभदा डैम के गेट खोले जाने की संभावना है.

प्रदेश में बारिश अभी भी सामान्य से कम

मध्य प्रदेश में अब तक 714.2 मिमी यानी 28.1 इंच बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 799.9 मिमी यानी 31.5 इंच है. इस हिसाब से प्रदेश में करीब 3.4 इंच कम बारिश हुई है और कुल कमी 11% है. पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 4% और पश्चिमी हिस्से में 17% कम बारिश दर्ज की गई है. हालांकि 16 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जिनमें अनूपपुर, मऊगंज, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: मूड़ा घाटी में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड, सीधी-UP मार्ग पूरी तरह बंद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें