Rewa News: रीवा बीजेपी नेता की कार पर प्रयागराज में हमला, झंडा देखकर तोड़फोड़ का आरोप

Rewa News: रीवा बीजेपी नेता की कार पर प्रयागराज में हमला, झंडा देखकर तोड़फोड़ का आरोप

Rewa News: रीवा बीजेपी नेता की कार पर प्रयागराज में हमला, झंडा देखकर तोड़फोड़ का आरोप

Rewa News: रीवा बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक पर प्रयागराज में हमले का मामला सामने आया है। पाठक ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी का झंडा देखकर उनकी गाड़ी पर हमला किया और तोड़फोड़ की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है।

BJP नेता प्रशांत पाठक पर प्रयागराज में हमला

रीवा बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कथित हमले का मामला सामने आया है। पाठक का आरोप है कि जंतर-मंतर आंदोलन से जुड़े कुछ समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर बीजेपी का झंडा लगा देखकर उसे घेर लिया और जमकर तोड़फोड़ की। घटना शनिवार को प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित सुभाष चौराहे की बताई जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गाड़ी के आसपास भीड़ दिखाई दे रही है।प्रशांत पाठक के अनुसार, वह इलाज के सिलसिले में प्रयागराज गए थे। वापस लौटते समय उनकी गाड़ी को प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रोक लिया। इसके बाद भीड़ ने कथित रूप से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और वाहन पर लगा बीजेपी का झंडा निकालकर फेंक दिया।

भीड़ ने नारेबाजी करते गाड़ी के कांच फोड़ दिए।

जान बचाकर निकलने की बात कही

पाठक का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी का दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। करीब एक घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर किसी तरह गाड़ी को भीड़ से बाहर निकालने में सफल रहा।उन्होंने इस मामले में प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पाठक ने आरोप लगाया कि यह हमला राजनीतिक साजिश के तहत किया गया और इसके पीछे कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के नेताओं का हाथ है। उन्होंने कहा कि वह इस घटना में बाल-बाल बचे हैं।

वीडियो के आधार पर जुटाए जा रहे साक्ष्य

घटना की शिकायत मिलने के बाद प्रयागराज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपियों की पहचान या गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।पाठक रीवा जिले के चाकघाट क्षेत्र के निवासी हैं। घटना के बाद उन्होंने सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

कांग्रेस ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

वहीं, कांग्रेस ने प्रशांत पाठक के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। रीवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस घटना में कांग्रेस या समाजवादी पार्टी की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने इसे छात्रों और प्रदर्शनकारियों की नाराजगी बताते हुए कहा कि इसके लिए बीजेपी को अपनी नीतियों पर विचार करना चाहिए।फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं और पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़े: MP News: भोपाल से हवाई सफर हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूटों के किराए में 20% तक बढ़ोतरी

 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें