CG News: मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना, 42 हजार उपभोक्ताओं को मिला बड़ा फायदा, 700 करोड़ का सरचार्ज होगा माफ
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना शुरू की है. इस योजना के तहत लंबे समय से लंबित बिजली बिल और बढ़े हुए सरचार्ज से परेशान उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है. अब तक 42 हजार से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं.
700 करोड़ रुपए से अधिक का सरचार्ज होगा माफ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत 700 करोड़ रुपए से अधिक का बिजली सरचार्ज माफ किया जाएगा. सरकार का उद्देश्य उपभोक्ताओं पर बढ़ते बिजली बिल का बोझ कम करना, और पुराने बकाया मामलों का समाधान करना है, योजना का लाभ लेने के लिए पात्र उपभोक्ताओं को अपने संबंधित बिजली कार्यालय में पंजीयन कराना होगा. पंजीयन के बाद पात्रता के अनुसार सरचार्ज में राहत दी जाएगी. सरकार को उम्मीद है कि आने वाले समय में लाभार्थियों की संख्या और तेजी से बढ़ेगी.
बेंगलुरु दौरे से लौटे मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेंगलुरु दौरे से लौटने के बाद इस योजना की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि वे सत्य साईं ट्रस्ट के सद्गुरु मधुसूदन साईं के 47वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान ट्रस्ट की स्वास्थ्य सेवाओं और छत्तीसगढ़ में संचालित अस्पतालों की भी सराहना की गई, मुख्यमंत्री ने बताया कि सत्य साईं ट्रस्ट छत्तीसगढ़ में एक अस्पताल संचालित कर रहा है, जहां 15 वर्ष तक के बच्चों के हृदय रोग का निःशुल्क इलाज किया जाता है. आने वाले समय में ट्रस्ट प्रदेश में और अस्पताल शुरू करने की योजना पर भी काम कर रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में जनजातीय बालिकाओं के लिए खुला शबरी वाचनालय, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
