Rewa News: हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी प्राचार्य पदोन्नति सूची में गड़बड़ी के आरोप, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Rewa News: स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी हाई स्कूल प्राचार्यों की हायर सेकेंडरी प्राचार्य पदोन्नति सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, आरोप है कि सूची में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं जिनका निधन हो चुका है, वहीं कुछ पात्र नामों को जगह नहीं मिलने की बात कही जा रही है, जानकारी के अनुसार रीवा जिले के कुछ दिवंगत प्राचार्यों के नाम भी पदोन्नति सूची में शामिल किए गए हैं, इनमें अनिल कुमार तिवारी, उमाकांत द्विवेदी और अश्विनी पाठक के नाम बताए जा रहे हैं, इसको लेकर विभागीय प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
सीआर और रिकॉर्ड जांच पर उठे सवाल
पदोन्नति प्रक्रिया के दौरान प्राचार्यों से पांच वर्षों का गोपनीय चरित्र विवरण यानी सीआर मांगा गया था, ऐसे में मृत अधिकारियों के रिकॉर्ड और दस्तावेज प्रक्रिया में कैसे शामिल हुए, इसे लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, पदोन्नति सूची में कुछ ऐसे नाम शामिल होने का भी आरोप है जिनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी, रीवा पीजीबीटी से जुड़े पंकज नाथ मिश्रा के मामले का हवाला देते हुए कहा जा रहा है कि जांच के बावजूद उनका नाम सूची में शामिल किया गया.
पात्र नामों को नहीं मिली जगह
वहीं कुछ ऐसे प्राचार्यों को पदोन्नति सूची में शामिल नहीं किए जाने की बात सामने आई है, जिनके नाम को लेकर सवाल उठ रहे हैं, इससे विभाग की पदोन्नति प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भी चर्चा शुरू हो गई है, पूरे मामले के बाद स्कूल शिक्षा विभाग की प्रक्रिया और रिकॉर्ड सत्यापन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, अब इस सूची में हुई कथित त्रुटियों को लेकर विभाग की ओर से स्पष्टीकरण और आगे की कार्रवाई का इंतजार है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में अनुकंपा नियुक्ति मामले की जांच, कमेटी ने मांगा कानूनी मार्गदर्शन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
