Sidhi News: बेकाबू ट्रक पहाड़ी से गिरा, चालक गंभीर घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

Sidhi News: बेकाबू ट्रक पहाड़ी से गिरा, चालक गंभीर घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

Sidhi News: बेकाबू ट्रक पहाड़ी से गिरा, चालक गंभीर घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

Sidhi News: सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की छुहिया घाटी में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ, तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे में ट्रक दो हिस्सों में टूट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

पहाड़ी से नीचे गिरा ट्रक का अगला हिस्सा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, दुर्घटना के बाद ट्रक का अगला हिस्सा पहाड़ी से नीचे जा गिरा, जबकि पिछला हिस्सा सड़क पर ही रह गया, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से राहत कार्य शुरू किया, गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रीवा रेफर किया गया.

पुलिस ने संभाली व्यवस्था

सूचना मिलने पर पिपराव चौकी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क पर पड़े ट्रक के हिस्से को हटवाया, जिसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी, प्रारंभिक जांच में पुलिस तेज रफ्तार और चालक के वाहन से नियंत्रण खोने को हादसे का संभावित कारण मान रही है, फिलहाल पुलिस घायल चालक और ट्रक मालिक की पहचान के साथ दुर्घटना के अन्य कारणों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी प्राचार्य पदोन्नति सूची में गड़बड़ी के आरोप, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें