MP News: ककरा आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण आहार पर सवाल, विभाग ने जांच के दिए आदेश

MP News: ककरा आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण आहार पर सवाल, विभाग ने जांच के दिए आदेश

MP News: ककरा आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण आहार पर सवाल, विभाग ने जांच के दिए आदेश

MP News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ककरा आंगनबाड़ी केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें बच्चों को पोषण आहार के नाम पर नमक और पूड़ी परोसे जाने का दावा किया जा रहा है, वीडियो सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है.

डीपीओ इस वीडियो को तीन महीने पुराना बता रहे हैं।

विभाग ने शुरू कराई जांच

मामले की जानकारी मिलते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बांगड़े ने जांच के आदेश जारी किए हैं, जांच की जिम्मेदारी परियोजना अधिकारी अखिलेश दीपांकर को दी गई है, अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल कर रहे हैं.

वीडियो की बताई जा रही पुरानी तारीख

अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में वायरल वीडियो करीब तीन महीने पुराना बताया जा रहा है, जिसे हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा किया गया, विभाग वीडियो की तारीख और उसमें दिख रही परिस्थितियों की जांच कर रहा है.

खीर पूड़ी परोसने का दावा

परियोजना अधिकारी अखिलेश दीपांकर का कहना है कि उस दिन बच्चों के लिए खीर पूड़ी का भोजन निर्धारित था, उनके अनुसार सहायिका ने पहले नमक परोसा और इसके बाद पूड़ी देने के बाद खीर परोसने की तैयारी कर रही थी, तभी वीडियो बनाया गया.

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, परियोजना अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, रिपोर्ट मिलने के बाद यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: बेकाबू ट्रक पहाड़ी से गिरा, चालक गंभीर घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें