MP News: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मध्य प्रदेश के दो खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान
MP News: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है. भारत ने पहली बार एक ही गेम्स में बॉक्सिंग के सात गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. इस बड़ी उपलब्धि के बीच मध्य प्रदेश के दो खिलाड़ियों ने भी देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है, जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य और वेटलिफ्टर अजय बाबू ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए हैं.

यामिनी मौर्य ने जूडो में जीता रजत
सागर जिले की रहने वाली जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 57 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने फाइनल तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा दिखाई, हालांकि स्वर्ण पदक के मुकाबले में इंग्लैंड की खिलाड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद यामिनी ने रजत पदक जीतकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया.
किसान परिवार से निकलीं यामिनी
यामिनी मौर्य एक सामान्य किसान परिवार से आती हैं. उनके पिता हरिओम मौर्य खेती करते हैं और बचपन से ही यामिनी की खेलों में रुचि थी. कोच दीपक रजक ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और परिवार को प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया. शुरुआती परेशानियों के बावजूद परिवार ने उनका साथ दिया और आज यामिनी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
अजय बाबू एक किलो से चूके गोल्ड
मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे अजय बाबू वल्लुरी ने पुरुष 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने कुल 330 किलोग्राम वजन उठाया और स्वर्ण पदक से सिर्फ एक किलोग्राम पीछे रह गए. अजय ने स्नैच में गेम्स रिकॉर्ड बनाया और क्लीन एंड जर्क में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया.
खेल मंत्री ने की पुरस्कार की घोषणा
मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई. उन्होंने यामिनी मौर्य और अजय बाबू को 25-25 लाख रुपए की सम्मान राशि देने की घोषणा की है. साथ ही खेल नीति के तहत दोनों खिलाड़ियों को सरकारी विभाग में नौकरी देने की बात भी कही गई है. इस सफलता से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सिहावल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना डिग्री चल रहा क्लिनिक पकड़ा गया
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
