CG News: कोनोकार्पस पर सरकार का बड़ा फैसला, अब स्थानीय पौधों को मिलेगा बढ़ावा

CG News: कोनोकार्पस पर सरकार का बड़ा फैसला, अब स्थानीय पौधों को मिलेगा बढ़ावा

CG News: कोनोकार्पस पर सरकार का बड़ा फैसला, अब स्थानीय पौधों को मिलेगा बढ़ावा

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विदेशी प्रजाति कोनोकार्पस के पौधों के रोपण, प्रचार प्रसार और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, यह फैसला अब प्रदेश के सरकारी और निजी संस्थानों पर भी लागू होगा.

Ban imposed on Conocarpus plants in Chhattisgarh

दुर्ग में हजारों पेड़ों पर असर

इस फैसले का असर दुर्ग जिले में भी देखने को मिलेगा, जहां नगर निगम और दूसरी संस्थाओं की ओर से करीब 10 हजार कोनोकार्पस के पेड़ लगाए गए हैं, दुर्ग और भिलाई क्षेत्र में ही करीब साढ़े छह हजार पौधे अलग अलग जगहों पर मौजूद बताए जा रहे हैं, पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, कोनोकार्पस एक विदेशी प्रजाति है और इसके बड़े पैमाने पर लगाए जाने से स्थानीय जैव विविधता पर असर पड़ सकता है, इसके अलावा अधिक पानी खींचने और परागकण से जुड़ी एलर्जी व सांस संबंधी परेशानियों को लेकर भी चिंता जताई जाती रही है.

कहां कहां लगे हैं कोनोकार्पस

दुर्ग भिलाई क्षेत्र में कोनोकार्पस के पेड़ नेशनल हाईवे के डिवाइडर, नंदिनी रोड, नेहरू नगर केपीएस रोड, गौरव पथ, टाउनशिप के सेक्टर 5 और कई प्रमुख उद्यानों में लगाए गए हैं, अब नए पौधरोपण में इस प्रजाति की जगह स्थानीय पेड़ों को प्राथमिकता देने की तैयारी है, सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश में पौधरोपण की दिशा में बदलाव देखने को मिल सकता है, आने वाले समय में स्थानीय और पर्यावरण के अनुकूल प्रजातियों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि जैव विविधता, जल संरक्षण और जनस्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखा जा सके.

यह भी पढ़ें : CG News: अब एग्री स्टैक से होगा धान पंजीयन, किसानों के लिए आसान हुई प्रक्रिया

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें