MP News: उज्जैन में महाकाल की भक्ति के साथ कारोबार में बूम, 7 दिन में 100 करोड़ का व्यापार

MP News: उज्जैन में महाकाल की भक्ति के साथ कारोबार में बूम, 7 दिन में 100 करोड़ का व्यापार

MP News: उज्जैन में महाकाल की भक्ति के साथ कारोबार में बूम, 7 दिन में 100 करोड़ का व्यापार

MP News: उज्जैन में श्रावण और भादो मास की शुरुआत के साथ श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जिसका सीधा असर शहर के बाजार और स्थानीय कारोबार पर देखने को मिल रहा है, शुरुआती सात दिनों में करीब 100 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है.

ujjain news

सात दिनों में 26 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

30 जुलाई से 5 अगस्त के बीच महाकालेश्वर मंदिर में 26 लाख 28 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, इनमें 3 अगस्त को सबसे ज्यादा करीब 6 लाख 13 हजार श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, वहीं 1 और 2 अगस्त को भी 4 लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए, इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से शहर में व्यापारिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.

फूल प्रसादी और कपड़ों की बिक्री बढ़ी

श्रद्धालुओं की भीड़ का असर फूल प्रसादी, पूजा सामग्री, चंदन, कुमकुम, रुद्राक्ष, फोटो फ्रेम और महाकाल से जुड़े कपड़ों की बिक्री पर पड़ा है, कारोबारियों के मुताबिक इन सामानों की मांग में तेजी आई है, महाकाल लिखे दुपट्टे, कुर्ते और दूसरे धार्मिक वस्त्र भी श्रद्धालुओं के बीच खास पसंद बने हुए हैं.

होटल और रेस्टोरेंट कारोबार में सबसे ज्यादा उछाल

उज्जैन में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का सबसे बड़ा फायदा होटल और रेस्टोरेंट कारोबार को मिल रहा है, कारोबारियों के मुताबिक शुरुआती दिनों में इस सेक्टर में करीब 89 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, इसके अलावा टूर एंड ट्रैवल्स, नमकीन और लड्डू प्रसाद की बिक्री में भी तेजी देखी जा रही है, जिससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं.

महाकाल लोक के बाद धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

व्यापारियों का कहना है कि श्रावण के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से बिक्री और होटल बुकिंग में काफी इजाफा हुआ है, वहीं सांसद अनिल फिरोजिया के मुताबिक महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ा है, आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद के साथ स्थानीय कारोबार को भी इसका फायदा मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें :  MP News: CM मोहन यादव का बड़ा दावा, 2029 तक संगठित अपराध पर लगेगा पूरा अंकुश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें