MP News: CM मोहन यादव ने शुरू की नई हवाई सेवाएं, विंध्य से कोलकाता और भोपाल का सफर होगा आसान
MP News: मध्यप्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में रविवार को बड़ा कदम उठाया गया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता की सीधी उड़ानों का शुभारंभ किया. इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे, मुख्यमंत्री ने भोपाल-रीवा सेवा को विंध्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

रीवा से भोपाल और कोलकाता का किराया तय
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि नई हवाई सेवा को आम यात्रियों के लिए किफायती रखने की कोशिश की गई है, रीवा से भोपाल का किराया करीब 2700 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 3500 रुपये तक रहेगा. वहीं रीवा से कोलकाता का किराया लगभग 3700 रुपये से शुरू होगा और इसे करीब 5000 रुपये तक सीमित रखने की बात कही गई है, इससे विंध्य क्षेत्र के लोगों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा.
छोटे शहरों को जोड़ने पर केंद्र का जोर
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि पिछले वर्षों में देश के विमानन क्षेत्र का तेजी से विस्तार हुआ है, उड़ान योजना के जरिए छोटे शहरों और आम नागरिकों को हवाई सेवा से जोड़ने पर जोर दिया गया. उन्होंने बताया कि योजना के तहत करीब 90 एयरपोर्ट विकसित किए गए हैं, वहीं विमान और यात्रियों की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, उन्होंने मध्यप्रदेश की एविएशन पॉलिसी की भी सराहना की.
MP में नए एयरपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि दतिया, सतना और रीवा में एयरपोर्ट शुरू हो चुके हैं, जबकि उज्जैन और शिवपुरी के लिए भी मंजूरी मिल चुकी है, इसके अलावा प्रदेश में पांच नए एयरपोर्ट को मंजूरी मिलने की जानकारी उन्होंने दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की दिशा में भी काम जारी है, करीब दो महीने बाद भोपाल से शारजाह के लिए सीधी उड़ान शुरू होने की उम्मीद है.
एयर एंबुलेंस सुविधा से मरीजों को भी राहत
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एयर एंबुलेंस सुविधा का भी उल्लेख किया, उन्होंने बताया कि गंभीर मरीजों को आयुष्मान कार्ड के आधार पर एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है. हवाई पट्टी वाले क्षेत्रों में विमान और अन्य जगहों पर हेलीकॉप्टर के जरिए मरीजों को एयरलिफ्ट किया जा सकता है, सरकार का कहना है कि बेहतर हवाई नेटवर्क से पर्यटन, व्यापार, निवेश, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में बाइक सवारों को बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत और एक गंभीर घायल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
