CG News: संजय सिंह के ‘सरकार हाईजैक’ वाले बयान पर CM साय का जवाब, डबल इंजन सरकार का बताया फायदा
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के उस बयान को खारिज किया है, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार को केंद्र द्वारा हाईजैक किए जाने का आरोप लगाया था, मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसा कुछ भी नहीं है, उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार के चलते पिछले ढाई वर्षों में विकास कार्यों को गति मिली है और सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है.
मोदी की गारंटी के तहत योजनाओं पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप काम कर रही है और प्रदेश के सभी वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि राज्य में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, वहीं 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सहायता मिल रही है, इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और ग्रामीण विकास पर भी सरकार का फोकस है.

केजरीवाल के बयान पर भी सीएम ने दी प्रतिक्रिया
अरविंद केजरीवाल के बयान को लेकर भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की नीति को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से जोड़ते हुए कहा कि भारत ने बीते वर्षों में आर्थिक और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिससे देश की वैश्विक स्थिति भी मजबूत हुई है.
कांग्रेस पर मुख्यमंत्री ने साधा निशाना
मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिए अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है, वहीं बस्तर में भी परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिल रहा है, नक्सल प्रभावित इलाकों के 90 से ज्यादा गांवों में तिरंगा यात्रा और राष्ट्रीय ध्वज फहराने जैसे कार्यक्रमों को मुख्यमंत्री ने शांति और विकास की दिशा में सकारात्मक बदलाव बताया.
विकास कार्यों को जमीन पर उतारने का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उनका प्रभाव जमीन पर दिखाई देना है, उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है, मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि डबल इंजन सरकार के सहयोग से आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम हासिल करेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा.
यह भी पढ़ें : CG News: जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट तबादला, कॉलेजियम ने की सिफारिश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
