CG News: रायपुर में CM साय ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, बोले- राष्ट्र सबसे पहले
CG News: राजधानी रायपुर के इनडोर स्टेडियम में तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे, मंत्री ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब समेत कई विधायक, महापौर और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए, आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई.
राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का दिया संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्र हम सभी के लिए सबसे ऊपर है, तिरंगा देश के नागरिकों को एकता के सूत्र में बांधने का काम करता है, उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि तिरंगा यात्रा अब देशभर में एक जनअभियान का रूप ले चुकी है, इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को भी याद किया गया.

नक्सलवाद के खिलाफ सफलता का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सरकार और सुरक्षा बलों की कार्रवाई का भी उल्लेख किया, उन्होंने कहा कि जवानों के साहस और केंद्र सरकार के संकल्प से प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई है, सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से मुश्किल लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है.
इनडोर स्टेडियम से निकलेगी तिरंगा यात्रा
कार्यक्रम के बाद इनडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के भी शामिल होने की उम्मीद है, आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है, तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: संजय सिंह के ‘सरकार हाईजैक’ वाले बयान पर CM साय का जवाब, डबल इंजन सरकार का बताया फायदा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
