Rewa News: मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Rewa News: मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Rewa News: मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Rewa News: रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र की लालगांव चौकी अंतर्गत क्योटी नेहरू प्लांट इलाके में विवाद के बाद एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, शनिवार रात 30 वर्षीय संजय कोल के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई, गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए थे।

सड़क किनारे बैठने के दौरान हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार संजय कोल अपने भतीजे के साथ सड़क किनारे बैठा था, इसी दौरान वहां से गुजर रहे मोनू मिश्रा और गोलू तिवारी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया, बातचीत के दौरान गाली-गलौज शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया, आरोप है कि दोनों ने संजय के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसकी जान चली गई.

दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही लालगांव चौकी और गढ़ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कृष्ण गोपाल तिवारी उर्फ मोनू मिश्रा, उम्र 22 वर्ष, निवासी पिपरहा और गोलू तिवारी, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया, दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों का विरोध

हत्या की जानकारी के बाद रविवार को मृतक के परिजन और ग्रामीण पोस्टमार्टम को लेकर विरोध करने लगे, परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और परिवार को उचित सहायता देने की मांग रखी, पूर्व विधायक राम गरीब वनवासी समेत स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश देकर परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

जांच के आधार पर आगे होगी कार्रवाई

काफी देर तक चली बातचीत के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए, इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लालगांव चौकी प्रभारी शैल यादव के मुताबिक शुरुआती जानकारी में मामूली विवाद के बाद मारपीट की बात सामने आई है, पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: गौशालाओं पर लाखों खर्च फिर भी सड़कों पर गोवंश, किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें