CG News: छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को हरेली तिहार, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
CG News: छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को हरेली तिहार मनाया जाएगा. राज्य सरकार ने हरेली पर्व के अवसर पर बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस दिन प्रदेश के सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, वहीं स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी.

स्कूल, कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद
हरेली के मौके पर सरकारी और निजी स्कूलों के साथ कॉलेजों में भी अवकाश रहेगा. सरकारी कार्यालयों के अलावा कई अन्य संस्थान भी बंद रहेंगे, वहीं बैंक में भी सामान्य कामकाज प्रभावित रहेगा. मुख्यमंत्री निवास में भी हरेली पर्व के अवसर पर विशेष आयोजन किया जाएगा, हरेली छत्तीसगढ़ के प्रमुख पारंपरिक त्योहारों में शामिल है, यह सावन माह की अमावस्या के अवसर पर मनाया जाता है और कृषि जीवन से इसका गहरा संबंध है. इस दिन किसान हल, नांगर, कुदारी, टंगिया और दूसरे कृषि उपकरणों की सफाई कर उनकी पूजा करते हैं, साथ ही अच्छी फसल और खेतों की सुरक्षा की कामना की जाती है.
गेड़ी और पारंपरिक पकवान की धूम
हरेली के दिन घरों में गुड़ का चीला, गुलगुल भजिया जैसे पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं. वहीं बच्चे और युवा बांस से बनी गेड़ी पर चढ़कर उत्सव मनाते हैं, कई जगह गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता भी होती है. खेत और घरों में नीम की टहनियां लगाने की परंपरा भी इस पर्व से जुड़ी हुई है, हरेली पर किसान गाय और बैलों को नहलाकर सजाते हैं और उनके साथ कृषि उपकरणों की पूजा करते हैं. खेतों में भी विशेष पूजा की जाती है, इस दौरान किसान अच्छी फसल, कीटों से सुरक्षा और परिवार की समृद्धि की कामना करते हैं. इसके अलावा कई इलाकों में नारियल फेंक जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: NCERT की नई किताबों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, साहित्य और ‘गंगाराम मगरमच्छ’ की कहानी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
