CG News: भारी बारिश के चलते CM साय का जशपुर दौरा रद्द, तिरंगा यात्रा में नहीं होंगे शामिल

CG News: भारी बारिश के चलते CM साय का जशपुर दौरा रद्द, तिरंगा यात्रा में नहीं होंगे शामिल

CG News: भारी बारिश के चलते CM साय का जशपुर दौरा रद्द, तिरंगा यात्रा में नहीं होंगे शामिल

CG News: जशपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंगलवार का जशपुर दौरा रद्द कर दिया गया है. मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से जशपुर पहुंचना था, जहां वे कुनकुरी में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले थे. खराब मौसम और सुरक्षा कारणों को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया.

CM Vishnudev Sai (File Photo)

कुनकुरी में तिरंगा यात्रा में होना था शामिल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचने वाले थे. इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होना था. जशपुर पहुंचने के बाद सलियाटोली हेलीपेड से सड़क मार्ग के जरिए कुनकुरी जाना प्रस्तावित था, जहां दोपहर 1:30 बजे तिरंगा यात्रा में शामिल होना था, कुनकुरी में कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दोपहर 3:30 बजे बगिया के लिए रवाना होने का कार्यक्रम था. उन्हें शाम करीब 4 बजे बगिया पहुंचना था, जहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था. हालांकि, मौसम ने पूरे कार्यक्रम में बदलाव कर दिया.

भारी बारिश के कारण लिया गया फैसला

जशपुर में खराब मौसम और लगातार बारिश को देखते हुए हेलीकॉप्टर उड़ान को लेकर सुरक्षा संबंधी स्थिति को ध्यान में रखा गया. इसी वजह से मुख्यमंत्री का जशपुर दौरा रद्द करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही कुनकुरी की तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित मौजूदगी भी नहीं हो सकी, मुख्यमंत्री के दौरे को रद्द करने के पीछे खराब मौसम और सुरक्षा को प्रमुख कारण बताया गया है. भारी बारिश के दौरान हेलीकॉप्टर से यात्रा करना जोखिमपूर्ण हो सकता है, इसलिए सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया. दौरे की अगली तारीख या कार्यक्रम को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को हरेली तिहार, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें