Rewa News: 70 साल पुराने दुर्गा मंदिर में चोरी, दानपेटी तोड़कर नकदी ले गए चोर
Rewa News: रीवा जिले में चोरी की घटनाओं के बीच अब धार्मिक स्थल भी चोरों के निशाने पर आ गए हैं. बैकुंठपुर नगर के वार्ड नंबर 2 में शक्ति चौराहे के पास स्थित करीब 70 साल पुराने दुर्गा मंदिर में देर रात चोरी की वारदात हुई. चोर चैनल गेट का ताला तोड़कर मंदिर में दाखिल हुए और दानपेटी में रखी करीब 4 से 5 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए.

सुबह श्रद्धालुओं को मिली घटना की जानकारी
चोरी की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. मंदिर के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर जांच करने पर दानपेटी से नकदी गायब मिली. बताया जा रहा है कि दानपेटी में नोटों के साथ चिल्लर भी रखी हुई थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
पहले भी चोरी हो चुका है चांदी का मुकुट
स्थानीय भक्तों के मुताबिक, मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले माता रानी का चांदी का मुकुट भी चोरी हो चुका है. उस मामले में भी कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में नाराजगी है और मंदिर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
थाने से करीब 300 मीटर दूर है मंदिर
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर थाना परिसर से करीब 300 मीटर की दूरी पर है, इसके बावजूद चोरों ने रात के समय वारदात को अंजाम दे दिया. लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है. उनका कहना है कि मंदिर और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास नियमित पुलिस गश्त होने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है.
CCTV फुटेज से चोरों की तलाश
थाना प्रभारी श्रृंगेश सिंह राजपूत के मुताबिक, मंदिर में चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस मंदिर और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने नई चोरी के साथ पहले चोरी हुए चांदी के मुकुट का भी पता लगाने की मांग की है.
यह भी पढ़ें : MP News: राज्य परिवहन प्राधिकरण में बड़ा बदलाव, ACS या PS स्तर के अधिकारी होंगे अध्यक्ष
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
