MP News: 15 अगस्त पर मंत्रियों की ड्यूटी तय, CM मोहन यादव भोपाल तो राजेंद्र शुक्ल रीवा में करेंगे ध्वजारोहण
MP News: मध्यप्रदेश में 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सरकार ने मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और जिला कलेक्टरों की ड्यूटी तय कर दी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में निर्धारित मंत्री ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में और दोनों उपमुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
CM मोहन भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को ग्वालियर की जिम्मेदारी दी गई है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा में तिरंगा फहराएंगे। इसके अलावा अन्य मंत्रियों को भी अलग-अलग जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि के रूप में भेजा गया है।

इन मंत्रियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी
मंत्री कुंवर विजय शाह खंडवा, कैलाश विजयवर्गीय देवास, प्रह्लाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, राकेश सिंह जबलपुर, करण सिंह वर्मा सीहोर, राव उदय प्रताप सिंह छिंदवाड़ा, संपतिया उइके मंडला, तुलसीराम सिलावट इंदौर, एदल सिंह कंषाना मुरैना और निर्मला भूरिया झाबुआ में ध्वजारोहण करेंगी। वहीं गोविंद सिंह राजपूत को सागर, विश्वास कैलाश सारंग को खरगोन, नारायण सिंह कुशवाह को दतिया, नागर सिंह चौहान को अलीराजपुर, प्रद्युम्न सिंह तोमर को शिवपुरी, राकेश शुक्ला को श्योपुर और इंदर सिंह परमार को शाजापुर की जिम्मेदारी मिली है।
राज्य मंत्रियों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर को टीकमगढ़, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी को दमोह, दिलीप जायसवाल को अनूपपुर, गौतम टेटवाल को उज्जैन, लखन पटेल को विदिशा और नारायण सिंह पंवार को राजगढ़ भेजा जाएगा। वहीं राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रायसेन, प्रतिमा बागरी सतना, दिलीप अहिरवार छतरपुर और राधा सिंह सिंगरौली में स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि रहेंगी।
इन जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
सरकार की सूची के मुताबिक कुछ जिला मुख्यालयों में जिला कलेक्टरों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें रतलाम, शहडोल, नर्मदापुरम, धार, बालाघाट, पांढुर्णा, सिवनी, निवाड़ी, सीधी, बड़वानी, मऊगंज, गुना, उमरिया, आगर-मालवा, हरदा, नीमच, अशोकनगर, कटनी, भिंड, पन्ना, बैतूल, डिंडोरी, मैहर और बुरहानपुर शामिल हैं।
समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन
सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के अनुसार सभी निर्धारित मुख्य अतिथि संबंधित जिला मुख्यालय पर पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया जाएगा। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य निर्धारित आयोजन भी होंगे। इस तरह प्रदेशभर में 15 अगस्त के मुख्य समारोह के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
यह भी पढ़ें : MP News: MP में ई-अटेंडेंस पर सख्ती, 10.30 के बाद नहीं मानी जाएगी हाजिरी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
