MP News: सतना में बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने फहराया तिरंगा

MP News: सतना में बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने फहराया तिरंगा

MP News: सतना में बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने फहराया तिरंगा

MP News: सतना में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया. राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. इस दौरान कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और एसपी हंसराज सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. लगातार बारिश के बावजूद समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा.

मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण

समारोह के दौरान सुबह 9:30 बजे से 10 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण किया गया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन देखा और सुना. इसके बाद राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया.

19 प्लाटून ने किया शानदार परेड

मुख्य समारोह में पुलिस विभाग की 13 और शिक्षा विभाग की 6 प्लाटून सहित कुल 19 प्लाटून ने परेड में हिस्सा लिया. ट्रैफिक टीआई पूनम रावत और सूबेदार रामदेवी राय ने परेड टुकड़ियों का नेतृत्व किया. बारिश के बीच भी जवानों और विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ शानदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.

शहीद परिवारों का किया सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया. अतिथियों ने शहीद परिवारों को साल और श्रीफल भेंट कर सम्मान प्रकट किया. इस दौरान जिले के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया और उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई.

बारिश में बच्चों का जोश बरकरार

समारोह के दौरान बारिश लगातार होती रही, लेकिन स्कूली बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ. सेंट माइकल, लवडेल और महारानी लक्ष्मीबाई सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बारिश में भीगते हुए देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश से लेकर राजस्थानी लोकनृत्य तक की प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति और सांस्कृतिक रंग भर दिया.

यह भी पढ़ें : MP News: स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार, तिरंगे त्रिपुंड और रजत मुकुट से सजे महाकाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें