MP News: पेट्रोल-डीजल और CNG कारोबारियों को टैक्स मामलों में राहत, 8 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

MP News: पेट्रोल-डीजल और CNG कारोबारियों को टैक्स मामलों में राहत, 8 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

MP News: पेट्रोल-डीजल और CNG कारोबारियों को टैक्स मामलों में राहत, 8 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी का कारोबार करने वाले पंजीकृत व्यापारियों को राहत देने के लिए विशेष योजना लागू की है. इस योजना के जरिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लंबित टैक्स निर्धारण मामलों का निपटारा किया जाएगा. इसके दायरे में पात्र पेट्रोल पंप संचालक और पेट्रोलियम उत्पादों का कारोबार करने वाले व्यापारी शामिल होंगे. आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 दिसंबर निर्धारित की गई है, जबकि यह योजना 8 सितंबर से प्रभावी है.

Inflation Woes Rise in Prayagraj Rural | Petrol-Diesel Price Hike

कौन उठा सकेगा लाभ

इस योजना का फायदा ऐसे पंजीकृत कारोबारी ले सकेंगे, जिन्होंने देय कर और उपकर का भुगतान करने के बाद अधिसूचित तेल कंपनियों या अन्य पंजीकृत व्यापारियों से मध्य प्रदेश के भीतर पेट्रोल, डीजल और संपीड़ित प्राकृतिक गैस यानी CNG की खरीद की है. इसके साथ ही संबंधित कारोबारियों के रिटेल आउटलेट यानी पेट्रोल पंप संचालित होना जरूरी है. योजना का लाभ लेने के लिए सरकार की ओर से निर्धारित सभी शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा.

इन टैक्स मामलों पर लागू होगी योजना

वाणिज्यिक कर विभाग की इस योजना में मध्य प्रदेश वेट अधिनियम, केंद्रीय विक्रय कर अधिनियम, मध्य प्रदेश मोटर स्पिरिट उपकर अधिनियम और मध्य प्रदेश हाई स्पीड डीजल स्पिरिट उपकर अधिनियम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लंबित कर निर्धारण प्रकरण शामिल किए गए हैं. हालांकि, टैक्स चोरी के मामलों में फंसे कारोबारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा. जिन व्यापारियों के खिलाफ टैक्स चोरी सामने आई है, वे योजना के लिए पात्र नहीं होंगे. इसके अलावा, अतिरिक्त कर राशि जमा करने का नोटिस मिलने के बावजूद आवेदन से पहले भुगतान नहीं करने वाले कारोबारी भी इससे बाहर रहेंगे.

सड़कों पर 2030 तक नहीं दिखेंगे पेट्रोल-डीजल वाहन? केंद्र सरकार ने बनाया  मेगा प्‍लान, आपको फायदा या नुकसान? - Government Green Energy Plan 2030  planning commission aim to ...

इन कारोबारियों को नहीं मिलेगा लाभ

योजना में कुछ अन्य श्रेणियों को भी अपात्र रखा गया है. इनमें टैक्स रिवीजन के दौरान धारा 19(6) के तहत जारी सूचना का पालन नहीं करने वाले कारोबारी और संबंधित अधिनियमों के अंतर्गत रिफंड का दावा करने वाले प्रकरण शामिल हैं. यानी योजना का फायदा केवल उन्हीं व्यापारियों को मिलेगा, जो निर्धारित पात्रता और सभी शर्तों को पूरा करते हैं.

90 दिन में करना होगा आवेदन

पात्र कारोबारियों को अधिसूचना जारी होने के 90 दिनों के भीतर आवेदन जमा करना होगा. इसके लिए तीन प्रकार के आवेदन फॉर्म निर्धारित किए गए हैं. प्रत्येक वित्तीय वर्ष और संबंधित अधिनियम के लिए अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा. आवेदन उसी सक्षम कर निर्धारण अधिकारी के पास जमा करना होगा, जिसके यहां संबंधित कारोबारी का वर्ष 2024-25 का टैक्स निर्धारण प्रकरण लंबित है.

Know the Petrol diesel latest price and facility at home - India TV Hindi

दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन के साथ संबंधित वर्ष में जमा किए गए टैक्स और ब्याज की राशि के भुगतान प्रमाण के तौर पर चालान की प्रति लगानी होगी. जिन कारोबारियों का सालाना टर्नओवर 2 करोड़ रुपये से अधिक है, उन्हें आयकर के उद्देश्य से तैयार की गई ऑडिट रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी, बशर्ते यह रिपोर्ट पहले जमा नहीं की गई हो. इसके अलावा, केंद्रीय विक्रय कर अधिनियम के तहत कर छूट और रियायती दर का लाभ लेने के लिए निर्धारित घोषणा पत्र या प्रमाण पत्रों की सूची भी आवेदन के साथ देनी होगी.

30 दिन में मिलेगा जवाब

आवेदन की जांच के दौरान यदि कर निर्धारण अधिकारी को कोई कमी या गणना संबंधी गलती मिलती है, तो संबंधित कारोबारी को सुनवाई का अवसर दिया जाएगा. इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर सुनवाई की तारीख तय की जाएगी. कारोबारी को जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने और गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा. कमियां दूर होने के बाद आवेदन स्वीकार कर संबंधित कर निर्धारण की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी. वहीं, सुनवाई में अनुपस्थित रहने या कमियां दूर नहीं करने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है. आवेदन स्वीकार होने की सूचना 30 दिनों के भीतर भेजी जाएगी. निर्धारित अवधि में सूचना नहीं मिलने पर आवेदन को स्वीकार किया हुआ माना जाएगा.

8 दिसंबर है अंतिम मौका

मध्य प्रदेश सरकार की इस पहल से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लंबित टैक्स निर्धारण मामलों का निपटारा कराने का अवसर मिलेगा. खासतौर पर पेट्रोल, डीजल और CNG का कारोबार करने वाले पात्र व्यापारियों को इस योजना से राहत मिल सकती है. सरकार ने आवेदन के लिए 8 दिसंबर तक की समय-सीमा तय की है. ऐसे में पात्र कारोबारियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और सभी जरूरी दस्तावेज व भुगतान के प्रमाण जमा करें.

यह भी पढ़ें : MP News: सीएम मोहन यादव के विदेश दौरे से पहले नए पुलिस प्रमुख के नाम पर फैसला संभव, 3 IPS अधिकारियों के नाम चर्चा में

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: पेट्रोल-डीजल और CNG कारोबारियों को टैक्स मामलों में राहत, 8 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन”

Leave a Comment

और पढ़ें