CG News: रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह, CM साय ने किया ध्वजारोहण और परेड की सलामी
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया. मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली. इसके बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर अपना संदेश साझा किया.

17 प्लाटूनों ने किया मार्च पास्ट
समारोह का सबसे आकर्षक हिस्सा 17 प्लाटूनों का भव्य मार्च पास्ट रहा. परेड का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी विमल कुमार पाठक ने किया, जबकि निशांत गौरव कुर्रे परेड के टूआईसी रहे. इस बार बिहार पुलिस की टुकड़ी भी आमंत्रित दल के रूप में शामिल हुई. परेड में BSF, CRPF, ITBP, CISF, SSB सहित छत्तीसगढ़ पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के दल शामिल रहे, परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के पुरुष और महिला दल, जेल पुलिस, नगर सेना, NCC कैडेट्स, बैंड प्लाटून, घुड़सवार दल और डॉग स्क्वॉड ने भी हिस्सा लिया. महिला बैग पाइपर बैंड की आकर्षक प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ा दिया. सुरक्षा बलों और पुलिस जवानों की अनुशासित प्रस्तुति ने पूरे मैदान को देशभक्ति के रंग में रंग दिया.

उत्कृष्ट दलों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दलों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित किया. केंद्रीय बलों की श्रेणी में ITBP की टुकड़ी ने पहला स्थान हासिल किया, जिसे 5 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई. BSF दूसरे और CRPF तीसरे स्थान पर रहा. BSF को 3 हजार और CRPF को 2 हजार रुपये की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई, राज्य बलों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला दल ने पहला स्थान प्राप्त किया. विजेता दल को 5 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. छत्तीसगढ़ जेल पुलिस दूसरे और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरुष दल तीसरे स्थान पर रहा. NCC वर्ग में गर्ल्स दल पहले और बॉयज दल दूसरे स्थान पर रहा. मुख्यमंत्री ने दोनों दलों के कमांडरों को ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया, साथ ही परेड से जुड़े अधिकारियों और टीमों को प्रशस्ति पत्र भी दिए.
यह भी पढ़ें : CG News: जगदलपुर में बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ, युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा ग्लोबल मंच
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
