CG News: कोंडागांव में 23 सितंबर को खुलेंगे माता लिंगेश्वरी के द्वार, संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर पहुंचते हैं श्रद्धालु

CG News: कोंडागांव में 23 सितंबर को खुलेंगे माता लिंगेश्वरी के द्वार, संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर पहुंचते हैं श्रद्धालु

CG News: कोंडागांव में 23 सितंबर को खुलेंगे माता लिंगेश्वरी के द्वार, संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर पहुंचते हैं श्रद्धालु

CG News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित प्रसिद्ध माता लिंगेश्वरी मंदिर के दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है. फरसगांव विकासखंड के झाटीबन-आलोर की पहाड़ी गुफा में स्थित मंदिर का द्वार 23 सितंबर 2026, बुधवार को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा. मंदिर सेवा समिति की बैठक में इस वर्ष मंदिर खोलने की तारीख तय की गई है.

संतान प्राप्ति की मनोकामना से पहुंचते हैं भक्त

बस्तर की पहाड़ियों के बीच गुफा में शिवलिंग स्वरूप में विराजमान माता लिंगेश्वरी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है. मान्यता के चलते हर साल छत्तीसगढ़ के साथ दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं. खासतौर पर संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपती माता के दर्शन और पूजा के लिए यहां आते हैं.

Mata Lingeshwari Temple

खीरा लेकर आने की अपील

मंदिर सेवा समिति ने संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर आने वाले श्रद्धालुओं से अपने साथ खीरा लेकर आने की अपील की है. इसके अलावा सितंबर में बारिश की संभावना को देखते हुए भक्तों से रेनकोट और छाता साथ रखने को कहा गया है. पहाड़ी और गुफा वाले क्षेत्र में पहुंचने के दौरान श्रद्धालुओं को मौसम और रास्ते को ध्यान में रखते हुए तैयारी के साथ आने की सलाह दी गई है.

वार्षिक मेले का पूरे साल रहता है इंतजार

माता लिंगेश्वरी मंदिर के वार्षिक दर्शन और मेले को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहता है. मंदिर खुलने से एक दिन पहले ही पहाड़ी के नीचे भक्तों की भीड़ जुटने लगती है. दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ यहां पहुंचते हैं और माता के दर्शन का इंतजार करते हैं, मंदिर सेवा समिति के अनुसार इस बार भी श्रद्धालुओं को गुफा के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. भक्तों को बाहर से ही माता लिंगेश्वरी के दर्शन कराए जाएंगे. मंदिर खुलने की तारीख तय होने के बाद अब वार्षिक दर्शन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, वहीं श्रद्धालुओं में भी 23 सितंबर का बेसब्री से इंतजार शुरू हो गया है.

यह भी पढ़ें : CG News: सावन के तीसरे सोमवार पर धमतरी में शिवभक्ति का रंग, रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें