CG News: 23 साल बाद सोमवार को नाग पंचमी, सोमवती नागपंचमी पर बनेंगे कई शुभ योग
CG News: इस वर्ष नाग पंचमी का पर्व सोमवार के दिन पड़ रहा है, जिससे इसे सोमवती नागपंचमी कहा जा रहा है. ऐसा संयोग इससे पहले वर्ष 2003 में बना था. अब इस तरह के संयोग के लिए करीब 14 वर्षों का इंतजार करना होगा. नाग पंचमी के दिन सावन के तीसरे सोमवार का व्रत भी रखा जाएगा, जिससे भगवान शिव और नाग देवता की आराधना का महत्व और बढ़ गया है.
शिव और नाग देवता की पूजा का विशेष महत्व
सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है. सावन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है, वहीं पंचमी तिथि का संबंध नाग देवता से बताया गया है. भगवान शिव के गले में नागराज वासुकी विराजमान हैं और भगवान विष्णु का संबंध शेषनाग से माना जाता है. इसी वजह से सावन की पंचमी तिथि को नाग देवता की पूजा के लिए विशेष माना जाता है.

कई शुभ योगों का बन रहा संयोग
पंचमी तिथि की शुरुआत 16 अगस्त को शाम 4 बजकर 52 मिनट से हो चुकी है और इसका समापन सोमवार शाम करीब 5 बजे होगा. उदया तिथि के आधार पर नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन शुभ योग, शुक्ल योग और रवि नामक योग बनने की बात कही गई है. साथ ही गुरु के उच्च राशि में होने से हंस योग का भी संयोग बताया जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान शिव और नाग देवता की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है.
2 घंटे 37 मिनट का रहेगा मुख्य पूजा मुहूर्त
नाग पंचमी पर पूजा के लिए सबसे शुभ समय सुबह 5 बजकर 50 मिनट से 8 बजकर 28 मिनट तक बताया गया है. इस दौरान करीब 2 घंटे 37 मिनट का समय मिलेगा. भक्त इस अवधि में नाग देवता के साथ भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं. मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने से कालसर्प दोष, पितृ दोष और नाग संबंधी दोषों से मुक्ति की कामना की जाती है.
ये मुहूर्त भी रहेंगे शुभ
नाग पंचमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 37 मिनट से 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. वहीं गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 59 मिनट से 7 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. इन शुभ समय में पूजा, जप और धार्मिक अनुष्ठान करना शुभ माना जाता है.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में 10 किलो का कंपोजिट LPG सिलेंडर लॉन्च, गैस की मात्रा बाहर से दिखेगी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
