MP News: भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की चार्जशीट दाखिल, पति और सास पर गंभीर आरोप
MP News: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सोमवार, 17 अगस्त को अहम सुनवाई हुई. विशेष अदालत के निर्देश के बाद CBI ने मामले में चार्जशीट और फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी है. इससे पहले 11 अगस्त की सुनवाई में अदालत ने जांच एजेंसी को 17 अगस्त तक जांच पूरी कर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था.

636 पेज की चार्जशीट पेश
CBI ने अदालत में कुल 636 पेज की चार्जशीट पेश की है. ट्विशा शर्मा के भाई आशीष शर्मा के मुताबिक, जांच एजेंसी ने काफी विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में जमा की है. परिवार की ओर से चार्जशीट के हर पन्ने का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है, जिसके बाद वकीलों के साथ आगे की कानूनी रणनीति पर चर्चा की जाएगी.
पति और सास पर लगाए गए आरोप
CBI की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में आरोप लगाए गए हैं. जांच एजेंसी ने दोनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज से जुड़े आरोप लगाए हैं. चार्जशीट में BNS की धारा 80(2), 85, 108 और 3(5) के साथ दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 का उल्लेख किया गया है.
परिवार और वकील को मिलेगी चार्जशीट की कॉपी
कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट की कॉपी ट्विशा के परिजनों और गिरिबाला के वकील को उपलब्ध कराई जाएगी. बताया गया है कि शाम 5 बजे चार्जशीट की कॉपी संबंधित पक्षों को दी जाएगी. इसके बाद दोनों पक्ष रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों और आरोपों का अध्ययन कर आगे की कानूनी कार्रवाई तय करेंगे.
CBI ने कहा, जांच अभी जारी रहेगी
सुनवाई के दौरान CBI ने अदालत को बताया कि मामले की जांच अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और आगे भी जांच जारी रहेगी. फिलहाल अब तक की जांच के आधार पर रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई है. चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और आरोपों पर अदालत में आगामी सुनवाई के दौरान पक्ष रखा जाएगा.
यह भी पढ़ें : MP News: हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में आज मतदान, 65 बूथों पर 3112 अधिवक्ता डालेंगे वोट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
