MP News: महाकाल मंदिर में चप्पल ढूंढने का अनोखा तरीका, ChatGPT ने हजारों जोड़ों में खोज निकाली क्लॉग्स
MP News: उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे गोवा के एक श्रद्धालु की चप्पल खोजने का तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. 11 अगस्त को शुभांग बोरकर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे. उन्होंने त्रिवेणी गेट के पास जूता स्टैंड में अपनी क्लॉग्स रखी थी. करीब दो घंटे बाद दर्शन करके लौटे तो हजारों जूते और चप्पलों के बीच अपनी चप्पल पहचानना उनके लिए मुश्किल हो गया.

10 मिनट तक तलाशते रहे
शुभांग ने बताया कि उन्होंने करीब 10 मिनट तक जूते और चप्पलों के ढेर में अपनी क्लॉग्स खोजने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल निकाला और अपनी पुरानी चप्पल की फोटो ChatGPT को भेजी. उन्होंने AI से चप्पल के रंग, ब्रांड और डिजाइन के आधार पर उसे पहचानने में मदद मांगी.
रैक की तस्वीरें भेजकर मांगी मदद
इसके बाद शुभांग ने जूता स्टैंड के अलग-अलग रैकों और वहां रखी चप्पलों के ढेर की तस्वीरें ChatGPT को भेजनी शुरू की. AI ने भेजी गई तस्वीरों का विश्लेषण करते हुए उनकी पुरानी फोटो से संभावित मैच तलाशने की कोशिश की. कई तस्वीरें देखने के बाद ChatGPT ने एक खास जगह की ओर ध्यान दिलाया.
AI ने सही जगह बताई
ChatGPT ने शुभांग को रैक के दाईं तरफ और उसके ठीक नीचे मौजूद चप्पलों के ढेर में देखने के लिए कहा. शुभांग ने जब बताए गए स्थान पर जाकर जांच की तो वहां उन्हें अपनी क्लॉग्स मिल गई. हजारों जूते-चप्पलों के बीच AI की मदद से अपनी चप्पल मिलने के बाद उन्होंने इस पूरे अनुभव का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ किस्सा
ChatGPT के इस तरह के इस्तेमाल ने सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया. कई लोगों ने कहा कि उन्होंने खोई हुई चप्पल या जूते की जोड़ी खोजने जैसे रोजमर्रा के काम में AI का इस्तेमाल करने के बारे में कभी नहीं सोचा था. शुभांग के इस अनोखे तरीके की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है और लोग इसे AI के एक दिलचस्प उपयोग के तौर पर देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें : MP News: BJP की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश का दबदबा, 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
