CG News: छत्तीसगढ़ में 56 नए सिविल जजों को पहली पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले
CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए PSC के जरिए चयनित 56 नए सिविल जजों की पहली पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं. इसके साथ ही हायर ज्यूडिशियल सर्विस और लोअर ज्यूडिशियल सर्विस के 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना की गई है. ये आदेश हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव की ओर से जारी किए गए हैं. नए नियुक्त सिविल जजों को 29 अगस्त तक अपनी नई पदस्थापना वाली जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं.
56 नए सिविल जजों को मिली पहली जिम्मेदारी
राज्य शासन द्वारा प्रोबेशन पर नियुक्त 56 सिविल जजों, जूनियर डिवीजन को न्यायिक सेवा में पहली पदस्थापना दी गई है. इसके अलावा हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 5 न्यायिक अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. हाई कोर्ट के आदेश के बाद इन अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर नई जिम्मेदारी संभालनी होगी. इससे प्रदेश की अलग-अलग अदालतों में न्यायिक अधिकारियों की नई पदस्थापना सुनिश्चित होगी.

कई जिलों के न्यायिक अधिकारियों के तबादले
आदेश के तहत दंतेवाड़ा परिवार न्यायालय के जज हरीश कुमार अवस्थी को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर बनाया गया है. ममता पटेल को अंबिकापुर से द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर और ज्योति अग्रवाल को पेंड्रारोड से न्यायाधीश राजनांदगांव पदस्थ किया गया है. वहीं, नमिता मिंज भास्कर को धमतरी और एन सिंह साहू को राजनांदगांव से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, FTC दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है. रायपुर के प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा को SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत रायपुर विशेष अदालत का विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
अंबिकापुर और अन्य जिलों में भी नई पोस्टिंग
अंबिकापुर में कमलेश जगदल्ला को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और स्मिता रत्नावत को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, POCSO की जिम्मेदारी दी गई है. सिविल जज सीनियर डिवीजन में सतीश कुमार खाखा को प्रतापपुर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन मुंगेली नियुक्त किया गया है. भगवान दास पनिका को प्रतापपुर, श्वेता पटेल को छुईखदान, ईशान व्यास को दुर्ग और नीलेश जगदल्ला को राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है.
हाई कोर्ट में भी प्रतिनियुक्ति
दुर्ग के द्वितीय अतिरिक्त जज रवि कुमार कश्यप को प्रतिनियुक्ति पर हाई कोर्ट में OSD बनाया गया है. इसके अलावा सिविल जज जूनियर डिवीजन संवर्ग के 7 न्यायिक अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं. हाई कोर्ट की ओर से जारी इन आदेशों के बाद प्रदेश की विभिन्न अदालतों में न्यायिक अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं और नए सिविल जजों को भी न्यायिक सेवा में अपनी पहली पोस्टिंग मिल गई है.
यह भी पढ़ें : CG News: राज्य खेल अलंकरण 2025-26 की अंतरिम सूची जारी, पहली बार खिलाड़ियों के अंक भी किए गए सार्वजनिक
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
