Rewa News: रीवा में सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
Rewa News: रीवा में सावन के चौथे और आखिरी सोमवार को भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं. श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान शिव की पूजा और दर्शन करते नजर आए. मंदिर परिसर लगातार बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे.

महामृत्युंजय मंदिर में भी भक्तों की कतार
रीवा के ऐतिहासिक किला परिसर स्थित महामृत्युंजय मंदिर में भी सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. भक्तों ने भगवान महामृत्युंजय के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मुख्य पुजारी वनस्पति तिवारी के मुताबिक, सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ बनी हुई है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.
जगह-जगह आयोजित हुए भंडारे
सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में भंडारों का आयोजन भी किया गया. किला क्षेत्र में जयशंकर ग्रुप की ओर से विशाल भंडारा कराया गया. वहीं, कोठी कंपाउंड स्थित शिव मंदिर में शिव बारात आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की. मालियन टोला स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया.
भक्तों में दिखा खास उत्साह
श्रद्धालुओं ने सावन के आखिरी सोमवार को भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष दिन बताया. भक्तों का कहना है कि इस दिन भोलेनाथ के दर्शन और पूजा करने से मन को शांति मिलती है. सुबह से मंदिरों में भीड़ के बावजूद श्रद्धालु अनुशासन के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे.
सुरक्षा को लेकर पुलिस रही अलर्ट
मंदिरों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा. प्रमुख शिव मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया. भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए लगातार निगरानी की गई. सावन के आखिरी सोमवार पर पूरे रीवा में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल नजर आया.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के रौली गांव में बाढ़ के बीच ड्रम बनी नाव, शव को ऐसे पहुंचाया घर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
