MP News: MP Ayushman Yojana में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, भोपाल के 3 अस्पताल योजना से निलंबित
MP News: मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाया है. योजना के तहत अस्पतालों की कार्यप्रणाली और क्लेम भुगतान की समीक्षा के दौरान सामने आई अनियमितताओं के बाद भोपाल के तीन निजी अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से योजना से निलंबित कर दिया गया है.

औचक निरीक्षण में मिली कमियां
कार्रवाई की जद में यशवी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सूर्यांश मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मारुति मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं. आयुष्मान भारत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद शाह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने तीनों अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया था. जांच के दौरान योजना के नियमों और निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन में कई कमियां सामने आईं.
अस्पतालों को 10 दिन का समय
जांच के बाद स्वास्थ्य प्राधिकरण ने तीनों अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. अस्पताल प्रबंधन को अपना पक्ष रखने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, अस्पतालों से प्राप्त जवाब और जांच में सामने आए तथ्यों का परीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
पुराने क्लेम की भी होगी जांच
विभाग ने केवल मौजूदा मामलों की जांच तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी है. तीनों अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत पहले किए गए दावों का भी ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए हैं. इसके तहत पुराने उपचार, मरीजों से जुड़े रिकॉर्ड और उनके आधार पर किए गए क्लेम भुगतानों की जांच की जाएगी.
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आयुष्मान भारत योजना में किसी भी तरह की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जांच में यदि गड़बड़ी की पुष्टि होती है, तो संबंधित अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई का उद्देश्य योजना में पारदर्शिता बनाए रखना और पात्र मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना है.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय, 2 जिलों में Orange Alert और कई जगह बारिश का अनुमान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
