Rewa News: रीवा में BJP नेता और थाना प्रभारी आमने-सामने, थाने के गेट पर हुई तीखी बहस
Rewa News: रीवा के सिविल लाइन थाने में उस समय हंगामा हो गया, जब भाजपा नेता बंसीलाल साहू समर्थकों के साथ नशीली कफ सिरप के मामले में पकड़े गए एक आरोपी के समर्थन में थाने पहुंच गए. बताया गया कि वे आरोपी को निर्दोष बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने पहुंचे थे. इसी दौरान भाजपा नेता थाने के मुख्य गेट पर बैठ गए, जिसके बाद थाना प्रभारी विजय सिंह और उनके बीच विवाद शुरू हो गया.

गेट पर बैठने को लेकर बढ़ा विवाद
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें थाना प्रभारी भाजपा नेता को गेट से उठाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है. थाना प्रभारी ने थाने के बाहर प्रदर्शन करने और सरकारी काम में बाधा डालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी. इस दौरान बातचीत का तरीका और कथित थप्पड़ मारने की घटना भी वीडियो में दिखाई देने की बात सामने आई है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आइसक्रीम ठेले से मिली थी कफ सिरप
मामला नशीली कफ सिरप की बरामदगी से जुड़ा है. सिविल लाइन पुलिस ने एक आइसक्रीम ठेले से 12 सीसी कोरेक्स सिरप बरामद करने का दावा किया है. पुलिस ने इस मामले में पुनीत साहू उर्फ पंकज को हिरासत में लिया है. भाजपा नेता का कहना है कि आरोपी निर्दोष है और इसी वजह से वे समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे.
BJP नेता ने पुलिस पर लगाए आरोप
बंसीलाल साहू का आरोप है कि पुलिसकर्मी उनका आवेदन लेने के लिए तैयार नहीं थे. उनका कहना है कि वे आरोपी के पक्ष में नहीं, बल्कि मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने गए थे. जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो उन्होंने थाने के मुख्य गेट पर बैठकर विरोध जताया. भाजपा नेता ने थाना प्रभारी पर बदसलूकी और अपमानित करने का आरोप लगाया है.
TI ने कहा, भीड़ के दबाव में नहीं होगा काम
थाना प्रभारी विजय सिंह के मुताबिक, पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 सीसी कफ सिरप बरामद की थी और इसी मामले में आरोपी को हिरासत में लिया गया. उनका कहना है कि किसी को आपत्ति हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखनी चाहिए. थाने के गेट पर बैठकर सरकारी काम में बाधा डालना उचित नहीं है. TI ने स्पष्ट किया कि पुलिस किसी दबाव में काम नहीं करेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : MP News: CM मोहन यादव देंगे खास रात्रिभोज, आदिवासी सांसदों और विधायकों के साथ बैठक के क्या हैं मायने?
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
