Rewa News: CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर रीवा कलेक्टर सख्त, 19 अधिकारियों से मांगा जवाब

Rewa News: CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर रीवा कलेक्टर सख्त, 19 अधिकारियों से मांगा जवाब

Rewa News: CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर रीवा कलेक्टर सख्त, 19 अधिकारियों से मांगा जवाब

Rewa News: रीवा में CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सख्त रुख अपनाया है. मंगलवार को उन्होंने अलग-अलग विभागों के 19 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया. सभी अधिकारियों से तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब देने को कहा गया है. जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

रीवा कलेक्टर का एक्शन अवतार, ऑफिस में नहीं घुस पाए कर्मचारी और अधिकारी, लगी  क्लास

लंबित शिकायतों पर जताई नाराजगी

कलेक्टर ने कहा कि शासन की ओर से CM हेल्पलाइन के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविरों में भी संबंधित क्षेत्र की CM हेल्पलाइन और जनसुनवाई से जुड़ी शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश हैं. इसके बावजूद जुलाई में दर्ज मामलों और 50 दिन से ज्यादा समय से लंबित शिकायतों के निपटारे में लापरवाही सामने आई.

जिले की रैंकिंग पर पड़ा असर

लंबित शिकायतों का समय पर समाधान नहीं होने से विभागीय और जिले की रैंकिंग प्रभावित हुई है. कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को शिकायतों के संवेदनशीलता के साथ निराकरण के निर्देश दिए थे. इसके बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा.

SDM और तहसीलदार भी शामिल

जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें जवा के SDM पीयूष भट्ट, त्योंथर के SDM राकेश कुमार चौरसिया, गुढ़ के SDM सुधाकर सिंह बघेल और हुजूर के SDM डॉ. अनुराग तिवारी शामिल हैं. इसके अलावा जवा के तहसीलदार सौरभ द्विवेदी, त्योंथर के तहसीलदार पारसनाथ मिश्रा, हुजूर शहर के तहसीलदार अनुपम पाण्डेय, हुजूर ग्रामीण के तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला, मनगवां की तहसीलदार आंचल अग्रहरि, सेमरिया की तहसीलदार ममता पटेल और गुढ़ के तहसीलदार अरुण यादव को भी नोटिस दिया गया है.

कई विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई

उद्यानिकी विभाग की सहायक संचालक दीक्षा चौरे, पिछड़ावर्ग विभाग की सहायक संचालक सुमन द्विवेदी, अक्षय ऊर्जा के प्रभारी अधिकारी रमाशंकर तिवारी और जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक केके पाण्डेय को भी जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं. जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री मनोज तिवारी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शारदा मिश्रा, जिला खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी और जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय को भी नोटिस मिला है. सभी से तय समय में जवाब मांगा गया है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में बाढ़ के बाद भी नहीं उतरा पानी, गायत्री नगर से 9 लोगों को SDRF ने निकाला

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें