MP News: BJP की नई राष्ट्रीय टीम में जिम्मेदारी के बाद इंदौर पहुंचीं कविता पाटीदार, स्वागत के दौरान भावुक

MP News: BJP की नई राष्ट्रीय टीम में जिम्मेदारी के बाद इंदौर पहुंचीं कविता पाटीदार, स्वागत के दौरान भावुक

MP News: BJP की नई राष्ट्रीय टीम में जिम्मेदारी के बाद इंदौर पहुंचीं कविता पाटीदार, स्वागत के दौरान भावुक

MP News: भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश के 7 नेताओं को जिम्मेदारी मिली है. इनमें राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कविता पाटीदार मंगलवार को पहली बार इंदौर पहुंचीं. एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया.

kavita patidar

मंच पर पिता को याद कर भावुक हुईं

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कविता पाटीदार अपने पिता को याद करते हुए भावुक हो गईं. उन्हें भावुक देखकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनका ढांढस बंधाया और उन्हें संभाला. पाटीदार ने कहा कि वह गांव की एक छोटी सी कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर दिया है, जो उनके लिए गर्व की बात है.

PM मोदी और शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

कविता पाटीदार ने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी. उन्होंने युवाओं को देश की ताकत बताते हुए रोजगार और अवसरों को लेकर सरकार के प्रयासों का भी उल्लेख किया.

जन्मदिन पर मिला खास तोहफा

कविता पाटीदार ने बताया कि राष्ट्रीय टीम में उनकी जिम्मेदारी की घोषणा जिस दिन हुई, उसी दिन उनका जन्मदिन भी था. उन्होंने इसे अपने जन्मदिन का सबसे खास तोहफा बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय टीम में 12 महिलाओं को जिम्मेदारी देकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया है. महिलाओं और युवाओं की भागीदारी को उन्होंने पार्टी की बड़ी ताकत बताया.

गजेंद्र पटेल का भी हुआ जोरदार स्वागत

नई राष्ट्रीय टीम में खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है. वहीं कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है. दोनों नेता मंगलवार को पहली बार इंदौर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. नई जिम्मेदारियों के बाद मध्य प्रदेश के इन दोनों नेताओं के स्वागत कार्यक्रम ने पार्टी कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिला.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में व्यापारियों का पैदल मार्च, सिविल लाइन थाना प्रभारी पर अभद्रता का आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें