Rewa News: रीवा में व्यापारियों का पैदल मार्च, सिविल लाइन थाना प्रभारी पर अभद्रता का आरोप
Rewa News: रीवा में सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई और एक सामाजिक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है. मंगलवार को जिले के कई व्यापारी एकजुट होकर कॉलेज चौराहा से पैदल मार्च करते हुए IG कार्यालय पहुंचे. व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई और विवादित पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की.
नशीली सिरप की कार्रवाई पर उठे सवाल
विवाद की शुरुआत सोमवार को सिविल लाइन पुलिस की NDPS एक्ट के तहत की गई कार्रवाई से हुई. पुलिस के अनुसार गंगा वाटिका के सामने एक आइसक्रीम ठेले से 11 शीशी नशीली सिरप बरामद की गई और इस मामले में निपनिया निवासी पंकज साहू को गिरफ्तार किया गया. व्यापारियों ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे संदिग्ध बताया और आरोप लगाया कि आरक्षक जावेद खान की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए.
थाना प्रभारी पर अभद्रता का आरोप
व्यापारियों के अनुसार कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सोमवार को कुछ लोग सिविल लाइन थाना पहुंचे थे. इसी दौरान थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल के साथ उनकी तीखी बहस हो गई. आरोप है कि बातचीत के दौरान थाना प्रभारी ने सामाजिक कार्यकर्ता बंशीलाल साहू के साथ अभद्र व्यवहार किया और मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है.
सर्किट हाउस में हुई बैठक
व्यापारियों के विरोध के बीच पुलिस अधिकारियों ने सर्किट हाउस में बैठक कर मामले को लेकर चर्चा की. बैठक में CSP रितु उपाध्याय भी मौजूद रहीं. व्यापारियों ने आरक्षक जावेद के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई. वहीं पूरे मामले की जांच कराने और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया गया. इसके बाद व्यापारी IG कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.
IG ने जांच के दिए निर्देश
मामले को गंभीरता से लेते हुए IG गौरव राजपूत ने नशीली सिरप की कार्रवाई और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ कथित अभद्रता की जांच के निर्देश दिए हैं. NDPS कार्रवाई की जांच ASP संदीप मिश्रा को सौंपी गई है, जबकि थाना प्रभारी के व्यवहार से जुड़े मामले की जांच CSP स्तर पर कराई जाएगी. IG ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. व्यापारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा जिला अस्पताल का निरीक्षण, फायर सेफ्टी से लेकर स्तनपान कक्ष तक व्यवस्थाओं पर सवाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
