CG News: छत्तीसगढ़ में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती, 16,762 युवाओं की परीक्षा 13 दिसंबर को

CG News: छत्तीसगढ़ में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती, 16,762 युवाओं की परीक्षा 13 दिसंबर को

CG News: छत्तीसगढ़ में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती, 16,762 युवाओं की परीक्षा 13 दिसंबर को

CG News: छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए वन विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. वनरक्षक के 1484 रिक्त पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को अब तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी कर चुके 16,762 अभ्यर्थी अब लिखित परीक्षा में शामिल होंगे. लिखित परीक्षा की तारीख 13 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है.

Chhattisgarh News

लंबित मामलों का हुआ निराकरण

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की ओर से भर्ती प्रक्रिया की लगातार समीक्षा किए जाने के बाद लंबित मामलों के निराकरण पर जोर दिया गया. इसके बाद लिखित परीक्षा का कार्यक्रम तय किया गया है. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि युवाओं के भविष्य से जुड़ी इस भर्ती को प्राथमिकता के साथ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं और मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. सरकार युवाओं के परिश्रम और उनके सपनों का सम्मान करती है. उन्होंने कहा कि वनरक्षक की नौकरी केवल रोजगार का माध्यम नहीं है, बल्कि प्रदेश के जंगलों, वन्यजीवों और जैव विविधता की सुरक्षा में योगदान देने का अवसर भी है.

वन सुरक्षा में होगी अहम भूमिका

वनरक्षक वन विभाग की मैदानी व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं. जंगलों की सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण, अवैध कटाई पर रोक, वन अपराधों की निगरानी और स्थानीय समुदायों के साथ समन्वय जैसे कार्यों में उनकी बड़ी भूमिका रहती है. 1484 नए वनरक्षकों की नियुक्ति से वन विभाग की जमीनी व्यवस्था मजबूत होने और वन क्षेत्रों की निगरानी बेहतर होने की उम्मीद है, वन मंत्री ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया है कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट आधारित रखी जाएगी. योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर देने पर जोर दिया गया है और किसी भी तरह की अनियमितता के लिए जगह नहीं होने की बात कही गई है. 13 दिसंबर 2026 को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए 16,762 अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: सुकमा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें