Rewa News: कांग्रेस के आंदोलन पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता का निशाना, कल्पना मिश्रा मामले पर कही बड़ी बात

Rewa News: कांग्रेस के आंदोलन पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता का निशाना, कल्पना मिश्रा मामले पर कही बड़ी बात

Rewa News: कांग्रेस के आंदोलन पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता का निशाना, कल्पना मिश्रा मामले पर कही बड़ी बात

Rewa News: रीवा में कांग्रेस के आंदोलन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अनिश्चितकाल तक आंदोलन करने की बात कही थी, लेकिन महज 5 दिन में ही आंदोलन समाप्त कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास न पर्याप्त लोग हैं और न ही आंदोलन जारी रखने की हिम्मत, क्योंकि उसके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है. कांग्रेस का यह आंदोलन कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया गया था.

Veerendra Gupta (@veerendra.gupta.148) • Facebook, Connect with friends

कल्पना मिश्रा मामले पर सरकार की कार्रवाई का दावा

वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि कल्पना मिश्रा की मौत बेहद दुखद घटना है और सरकार की ओर से मामले में लगातार कार्रवाई की गई है. उन्होंने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का जिक्र करते हुए कहा कि मामले में कई बार निलंबन और पद से हटाने जैसी कार्रवाई हुई है. भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद कांग्रेस इस मुद्दे को शांत नहीं होने देना चाहती और मामले को लगातार राजनीतिक रूप दे रही है. उन्होंने कहा कि कल्पना रीवा की और उनकी भी बिटिया थी.

महापौर के कामकाज पर भी कांग्रेस को घेरा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कांग्रेस के महापौर को हटाने की बात कही थी और पार्टी ने वार्ड स्तर पर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा पर काम नहीं करने का आरोप लगाने से पहले रीवा नगर निगम में अपने चार साल के कार्यकाल का हिसाब दे. बाढ़ के दौरान शहर में बनी परिस्थितियों का जिक्र करते हुए उन्होंने महापौर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया और पूछा कि जनता ने कांग्रेस को महापौर किस उद्देश्य से चुना था.

विधायक-सांसद बनने पर भी उठाया सवाल

वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर कांग्रेस के लोग महापौर रहते हुए काम नहीं कर पाए तो विधायक और सांसद बनने के बाद क्या कर पाएंगे. उन्होंने कांग्रेस के एक विधायक पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके द्वारा अनर्गल और मनगढ़ंत बयान देकर महिलाओं और वाल्मीकि समाज का लगातार अपमान किया जा रहा है. भाजपा जिलाध्यक्ष ने ऐसे बयानों को लेकर कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में जनता कांग्रेस के राजनीतिक मंसूबों का जवाब देगी.

2026 से 2028 तक चुनावों का जिक्र

वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि 2026 में महापौर, 2027 में विधानसभा और 2028 में लोकसभा चुनाव होने हैं, इसलिए कांग्रेस रीवा में राजनीतिक गतिविधियां तेज कर रही है. उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस की राजनीति को समझ रही है. साथ ही नगर निगम के पुराने कार्यकाल की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह महापौर थे, तब बजट कम होने के बावजूद ज्यादा काम हुए. उनके मुताबिक उस समय शहर की व्यवस्थाएं बेहतर थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में नगर निगम की स्थिति खराब हुई है और यदि महापौर विकास कार्यों में सहयोग करते तो रीवा की तस्वीर आज अलग होती.

यह भी पढ़ें : Rewa News: बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का असर, रीवा में शाखाओं पर लटके ताले

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें