MP News: मैहर में बड़ा सड़क हादसा, सामने वाहन आने पर पलटी स्लीपर बस, दो यात्री घायल

MP News: मैहर में बड़ा सड़क हादसा, सामने वाहन आने पर पलटी स्लीपर बस, दो यात्री घायल

MP News: मैहर में बड़ा सड़क हादसा, सामने वाहन आने पर पलटी स्लीपर बस, दो यात्री घायल

MP News: हैदराबाद से बनारस जा रही एक स्लीपर बस गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सड़क हादसे का शिकार हो गई. अमदरा थाना क्षेत्र के घुनवारा के पास गोरइया कला स्थित पूजा पेट्रोल पंप के नजदीक बस अचानक सड़क पर पलट गई. बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे. हादसे में दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि बाकी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है.

अचानक ब्रेक लगाने से हादसा

जानकारी के मुताबिक, बस क्रमांक MP44 ZG 7484 गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे हादसे वाली जगह से गुजर रही थी. इसी दौरान सामने एक बड़ा वाहन आ गया. बताया गया कि वाहन को देखकर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बस फिसलकर सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोग मदद में जुट गए.

स्थानीय लोगों ने की मदद

बस पलटने के बाद राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को घटना की सूचना दी. जानकारी मिलते ही अमदरा थाना पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर बैठाने की व्यवस्था की, हादसे की सूचना मिलने पर खेरवासानी टोल की 1033 एंबुलेंस पेट्रोलिंग टीम के अजीत झा और पंकज चौधरी मौके पर पहुंचे. टीम ने घायल हुए दो यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों को मामूली चोटें आई थीं. अन्य यात्रियों के सुरक्षित होने की बात कही गई है.

कंडक्टर ने बताया हादसे का कारण

बस के कंडक्टर रातीफ खान (39), निवासी जैसलमेर, राजस्थान ने बताया कि सामने अचानक बड़ा वाहन आने के कारण चालक को ब्रेक लगाना पड़ा. इसके बाद बस फिसलकर पलट गई. कंडक्टर के मुताबिक, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. जांच के बाद ही दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें : MP Politics: मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में BJP ने हरदीप सिंह पुरी को उतारा, 12 नवंबर को होगा मतदान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: मैहर में बड़ा सड़क हादसा, सामने वाहन आने पर पलटी स्लीपर बस, दो यात्री घायल”

Leave a Comment

और पढ़ें