CG News: CM साय दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर, मोहन माझी से मुलाकात और महानदी मुद्दे पर चर्चा

CG News: CM साय दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर, मोहन माझी से मुलाकात और महानदी मुद्दे पर चर्चा

CG News: CM साय दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर, मोहन माझी से मुलाकात और महानदी मुद्दे पर चर्चा

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के लिए रवाना हो गए हैं. दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी साझा की. मुख्यमंत्री ने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात होगी और दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

मोहन माझी से होगी मुलाकात

मुख्यमंत्री साय के मुताबिक, ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत प्रस्तावित है. इसके अलावा मुख्यमंत्री पुरी भी जाएंगे, जहां वे भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे. दो राज्यों के बीच जुड़े विषयों को लेकर भी इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

भारत-यूके एफटीए पर CM विष्णुदेव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए नई  उम्मीद' | Chhattisgarh CM Vishnu deo Sai thanked PM Narendra Modi on India  UK FTA

महानदी मुद्दे पर CWC में मामला

दिल्ली में महानदी को लेकर चल रही बैठकों के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस विषय पर पहले भी बैठक हो चुकी है. उनके अनुसार, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सहमति से मामले को केंद्रीय जल आयोग, CWC को सौंपा गया है. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि महानदी से जुड़े इस मुद्दे पर जल्द निर्णय सामने आएगा.

राहुल गांधी के दौरों पर CM साय की टिप्पणी

राहुल गांधी के अलग-अलग राज्यों के राजनीतिक दौरों को लेकर भी मुख्यमंत्री साय ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पिछले दौरों का रिकॉर्ड देखा जाए तो जहां-जहां वे गए, वहां कांग्रेस को नुकसान हुआ. सीएम साय ने दावा किया कि अब इंदौर और मध्यप्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा.

ओडिशा दौरे के बीच सियासी बयानबाजी

मुख्यमंत्री साय का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राहुल गांधी अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. वहीं, सीएम साय अपने दो दिवसीय ओडिशा दौरे के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की जानकारी दी गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: राहुल गांधी के MP दौरे पर CM साय का तंज, बोले- जहां गए वहां कांग्रेस को नुकसान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें