CG News: महानदी जल विवाद पर छत्तीसगढ़-ओडिशा में बनी सहमति की उम्मीद, CM साय ने माझी से की चर्चा

CG News: महानदी जल विवाद पर छत्तीसगढ़-ओडिशा में बनी सहमति की उम्मीद, CM साय ने माझी से की चर्चा

CG News: महानदी जल विवाद पर छत्तीसगढ़-ओडिशा में बनी सहमति की उम्मीद, CM साय ने माझी से की चर्चा

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की. माझी के आवास पर हुई इस बैठक में दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग और विकास से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई. जनहित के मुद्दों के साथ छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जुड़े साझा मामलों को लेकर भी दोनों नेताओं ने विचार साझा किए.

पड़ोसी राज्यों के रिश्तों पर CM साय ने कही बात

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के रिश्ते सिर्फ पड़ोसी राज्यों तक सीमित नहीं हैं. दोनों प्रदेशों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव के साथ आर्थिक संबंध भी हैं. ऐसे में साझा मुद्दों पर बातचीत और आपसी तालमेल को मजबूत करने से दोनों राज्यों के लोगों को फायदा पहुंच सकता है. इसी दिशा में बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई.

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात,  सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जानकारी - Navabharat News

महानदी विवाद को लेकर दिखी समाधान की उम्मीद

दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को लेकर भी मुख्यमंत्री साय ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए मौजूदा समय में सकारात्मक माहौल बना है. साय के मुताबिक, केंद्र सरकार के सहयोग और दोनों राज्यों की ओर से किए जा रहे प्रयासों के जरिए इस विवाद का समाधान जल्द तलाशे जाने की उम्मीद है.

विवाद की शुरुआत से ट्रिब्यूनल तक का सफर

महानदी के पानी के बंटवारे को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच विवाद वर्ष 2016 में सामने आया था. ओडिशा ने छत्तीसगढ़ में नदी की ऊपरी धारा पर बनाए जा रहे बैराज और जल परियोजनाओं को लेकर चिंता जताई थी. दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ ने अपने क्षेत्र में आने वाले महानदी के कैचमेंट को देखते हुए जल उपयोग के अधिकार की बात रखी. दोनों राज्यों के बीच विवाद के बाद वर्ष 2018 में ट्रिब्यूनल का गठन किया गया था.

लिंगराज मंदिर में साय ने की पूजा-अर्चना

ओडिशा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भगवान लिंगराज के प्रसिद्ध मंदिर भी पहुंचे. उन्होंने पत्नी के साथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ के लोगों की सुख-समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. वहीं, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भाजपा की सरकार तथा केंद्र में एनडीए सरकार होने के बीच महानदी विवाद को बातचीत और सहयोग के जरिए सुलझाने की उम्मीद जताई गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: ₹500 करोड़ के AI मिशन से बदलेगा छत्तीसगढ़, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को ट्रेनिंग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें