MP News: दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, मध्य प्रदेश के 30 स्टेशनों से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
MP News: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है. दिवाली, दुर्गा पूजा और छठ जैसे त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग अपने शहर और गांव लौटते हैं. ऐसे में नियमित ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर दबाव बढ़ जाता है. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है.
)
MP के 30 रेलवे स्टेशनों को मिलेगा फायदा
इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से मध्य प्रदेश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी. भोपाल, बीना, इटारसी, कटनी, सतना, जबलपुर, ग्वालियर, गुना और रतलाम समेत करीब 30 स्टेशनों से यात्रियों को सुविधा मिलेगी. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का लाभ मिलेगा.
रानी कमलापति से रीवा समेत कई रूट पर स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने अलग-अलग त्योहारों और यात्रियों की जरूरत के हिसाब से कई ट्रेनें निर्धारित की हैं. अजमेर-रांची पूजा स्पेशल 2 अक्टूबर से 29 नवंबर तक सप्ताह में एक बार चलेगी और रुठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, ब्यौहारी और सिंगरौली में रुकेगी. वहीं जोधपुर-चेन्नई बीच पूजा स्पेशल 3 अक्टूबर से 1 दिसंबर के बीच संचालित होगी, जिसका ठहराव रुठियाई, गुना, बीना, भोपाल और इटारसी में रहेगा.
पितृपक्ष और दिवाली के लिए भी विशेष ट्रेनें
रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल 27 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच चलेगी. इसका स्टॉपेज रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर और सतना में रहेगा. इसके अलावा पुणे-गोरखपुर स्पेशल 9 अक्टूबर से 22 नवंबर और मुंबई CSMT-गोरखपुर स्पेशल 11 अक्टूबर से 22 नवंबर के बीच संचालित होगी. दोनों ट्रेनों का मध्य प्रदेश में खंडवा, इटारसी, भोपाल और बीना में ठहराव रहेगा.
रीवा से इंदौर तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रानी कमलापति-रीवा पूजा स्पेशल भी त्योहारों के दौरान यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी. ट्रेन रीवा से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी, जबकि वापसी में रानी कमलापति से रात 10:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी. इसके अलावा रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर पूजा स्पेशल 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगी. इसका ठहराव सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास और इंदौर में रहेगा. इससे विंध्य और मालवा क्षेत्र के यात्रियों को त्योहारों के दौरान आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों का राजनीतिक मोड़, ‘विद्वान जनता पार्टी’ VJP बनाने का ऐलान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










