MP News: भोपाल में दतिया RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का शव मिला, पेड़ से लटका मिला प्रेमी का शव 

MP News: भोपाल में दतिया RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का शव मिला, पेड़ से लटका मिला प्रेमी का शव

MP News: भोपाल में दतिया RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का शव मिला, पेड़ से लटका मिला प्रेमी का शव 

MP News: भोपाल की लेकपर्ल कॉलोनी स्थित एक मकान में दतिया की RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले, उम्र 45 वर्ष, का शव मिलने से सनसनी फैल गई. उनके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं. शव के पास ही खून से सना हथौड़ा भी मिला है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

केयरटेकर ने सुबह देखा शव

जानकारी के मुताबिक, मीनाक्षी रविवार शाम करीब 7 बजे केयरटेकर कृतिका के साथ मकान पर पहुंची थीं. यह मकान उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी, उम्र 48 वर्ष, का बताया जा रहा है. रात में कृतिका मीनाक्षी की तीन साल की बेटी के साथ अंदर वाले कमरे में सो गई थी. सोमवार सुबह करीब 7 बजे उठने पर उसने बाहर के कमरे में मीनाक्षी का शव देखा और पुलिस को सूचना दी.

शादी को लेकर विवाद की आशंका

खजूरी सड़क पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पवन मीनाक्षी से शादी करना चाहता था, जबकि मीनाक्षी इसके लिए तैयार नहीं थीं. पुलिस को आशंका है कि इसी मुद्दे को लेकर रविवार देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ होगा. जांच में यह भी सामने आया है कि पवन के घर से करीब 20 मीटर दूर एक पेड़ पर फंदे से शव मिला. उसकी जेब से बैंक पासबुक बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी है.

इंदौर में हुई थी दोनों की मुलाकात

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पवन मूल रूप से सीधी जिले का रहने वाला था और इंदौर में कोचिंग क्लासेस चला चुका था. मीनाक्षी और पवन की पहचान भी इंदौर में ही हुई थी. उस समय मीनाक्षी अविवाहित थीं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं. एडिशनल डीसीपी संजीव पाठक के अनुसार, मीनाक्षी का अपने पति से करीब दो साल पहले तलाक हो चुका था.

FSL जांच के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हत्या आंगन में किए जाने की आशंका है. इसके बाद शव को घसीटकर घर के पहले कमरे में ले जाने और बाहर से लॉक करने की बात सामने आई है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और FSL टीम से भी जांच कराई गई है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद घटना की स्थिति अधिक स्पष्ट होगी.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी-सिंगरौली रेल लाइन के रास्ते से हटाए जाएंगे 56 मकान, प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें