CG News: कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट किया पारंपरिक पटका, तरुण चुघ का रायपुर प्रवास कार्यक्रम जारी

CG News: कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट किया पारंपरिक पटका, तरुण चुघ का रायपुर प्रवास कार्यक्रम जारी

CG News: कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट किया पारंपरिक पटका, तरुण चुघ का रायपुर प्रवास कार्यक्रम जारी

CG News: छत्तीसगढ़ के कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की, इस दौरान नेताम ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और लोक परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाला पारंपरिक पटका भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया.

जनजातीय संस्कृति और संगठन विस्तार पर चर्चा

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं, लोक जीवन और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत बातचीत हुई, मंत्री रामविचार नेताम ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को एक नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी.

Minister Ramvichar Netam met BJP President Nitin Nabin.

तरुण चुघ का रायपुर प्रवास

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ 26 और 27 सितंबर को रायपुर के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, वे 26 सितंबर की रात रायपुर पहुंचकर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा से मुलाकात करेंगे और अगले दिन 27 सितंबर को सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट करेंगे.

‘मन की बात‘ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

तय कार्यक्रम के अनुसार तरुण चुघ 27 सितंबर को सुबह 11 बजे देवेंद्र नगर स्थित मंडी ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण करेंगे, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी के अनेक कार्यकर्ता भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे.

कथा वाचक से भेंट के बाद दिल्ली वापसी

‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण करने के पश्चात तरुण चुघ दोपहर 12 बजे सुप्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे, इसके बाद अपने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक वे दोपहर 1:35 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से नई दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय ने अंतागढ़ में सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें