Rewa News: रीवा में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के ठीक बाहर बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, पति ने पत्नी की बेरहमी से की पिटाई

Rewa News: रीवा में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के ठीक बाहर बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, पति ने पत्नी की बेरहमी से की पिटाई

Rewa News: रीवा में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के ठीक बाहर बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, पति ने पत्नी की बेरहमी से की पिटाई

Rewa News: रीवा शहर में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के आधिकारिक बस उद्घाटन कार्यक्रम स्थल से महज चंद कदमों की दूरी पर एक पति-पत्नी के बीच उग्र विवाद हो गया, जिसने पूरे प्रशासनिक अमले और वहां मौजूद नागरिकों को स्तब्ध कर दिया.

डिप्टी सीएम का कार्यक्रम, बीच सड़क पर पति ने पत्नी पर कर दी लात-घूसों की बौछार

पति ने पत्नी पर लात-घूसों की कर दी बौछार

पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों के बीच शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में पति ने आव देखा न ताव और अपनी पत्नी पर बीच सड़क ही लात-घूसों की बौछार कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया.

borewell accident Deputy cm rajendra shukla to visit rewa to inspect rescue  operation | Rewa: अब तक बोरवेल में फंसा है मासूम मयंक, राहत कार्य का जायजा  लेने रीवा जाएंगे डिप्टी सीएम

राहगीरों और सुरक्षाकर्मियों ने कराया बीच-बचाव

सड़क पर महिला के साथ हो रही बेरहमी से पिटाई को देखकर आसपास मौजूद राहगीरों और तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के साथ आरोपी पति को पकड़कर स्थिति पर काबू पाया गया.

आरोपी पति हिरासत में

घटना के तत्काल बाद पीड़ित महिला को समीप स्थित समान थाने ले जाया गया, जहाँ उसकी लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

वायरल हुआ घटना का वीडियो

थाने के ठीक सामने और वीआईपी सुरक्षा के बीच घटी इस हिंसक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा और सुरक्षा व्यवस्था के दावों पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में वनभूमि से अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया चक्काजाम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें